Bigg Boss OTT 3: Ranveer Shorey हुए ट्रॉफी की रेस से बाहर, 5 कारण जिन्होंने रणवीर के सपने को किया चकनाचूर

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Eviction: बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना रणवीर शौरी का खत्म हो चुका है। रणवीर टॉप 2 की रेस से बाहर हो चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिसके चलते रणवीर आउट हो गए।

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Eviction

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Eviction:

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर शौरी शो की ट्रॉफी जीतने से 1 कदम दूर ही रह गए। रणवीर शौरी का सफर घर में खत्म हो चुका है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर वो  5 कारण क्या रहे जिसके चलते रणवीर शौरी का सफर बिग बॉस में खत्म हो चुका है।

विज्ञापन

1. रणवीर शौरी का कोई वोटबैंक नहीं

जितने कंटेस्टेंट फिलहाल घर से अंदर बचे थे उनमें रणवीर शौरी का बाहर वोटबैंक सबसे कम था। रणवीर ने हालांकि घर में हमेशा अपने स्ट्रॉन्ग प्वाइंट्स रखे लेकिन जनता की तरफ से रणवीर को उनते वोट्स नहीं मिले जो उनके बाहर होने का कारण बना।

विज्ञापन

 2. रणवीर ने खुद को हमेशा रखा सर्वोपरि

रणवीर शौरी ने घर के अंदर हमेशा खुद को ही सबसे ऊपर रखा। उन्होंने अपनी हर बात दूसरे कंटेस्टेंट्स के ऊपर थोपी। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि जो मैं कह रहा हूं वहीं सही है। जनता रणवीर की पर्सनेलिटी को समझ नहीं पाए शायद इसलिए रणवीर के लिए ये बात नेगेटिव साबित हुई।

3. रणवीर शौरी का सना मकबूल के लिए ओबसेशन

रणवीर शौरी की गेम ऐसा लग रहा था जैसे सना मकबूल के ही इर्द-गिर्द घूमती रहती है। वो हमेशा सना के बारे में ही बोलते रहते हैं। अगर सना को निकाल देते तो रणवीर की कोई गेम ही नजर नहीं आ रही थी।

विज्ञापन

4. रणवीर शौरी ने दिखाई हिपोक्रेसी

रणवीर शौरी कई मौकों पर अपनी ही बातों को कोन्ट्राडिक्ट करते हुए नजर आए। उन्होंने अपने मुंह से कहा कि उन्हें बाहर काम नहीं मिल रहा और वो खुद सना मकबूल, विशाल पांडे को फ्लॉप कहने पर मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

विज्ञापन

5. रणवीर शौरी ने नहीं रहे फेयर

रणवीर शौरी को बिग बॉस की तरफ से बाहरवाला भी बनाया गया और वो हेड ऑफ द हाउस भी रहे। इस दौरान चाहे राशन टास्क हो या फिर किसी को नॉमिनेट करने की पावर, रणवीर ने हमेशा अपनी पावर को किसी मजबूत दावेदार को बाहर निकालने में ही यूज किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ