हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उसकी छमियां को 'भाभी'... Rakhi Sawant ने फिर Armaan पर साधा निशाना

Rakhi Sawant, Bigg Boss OTT 3: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फिर से अरमान मलिक को लेकर एक वीडियो शेयर कर दिया है। जी हां, पायल मलिक ने कहा राखी को कहा था कि इस बार वो उनकी फैमिली को लेकर कोई वीडियो शेयर ना करें, लेकिन फिर भी राखी ने कर दिया है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant, Bigg Boss OTT 3: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी किसी ना किसी हरकत की वजह से चर्चा में रहती हैं। मुद्दा कोई भी हो… लेकिन राखी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में राखी तब चर्चा में थी, जब उन्होंने अरमान और कृतिका पर निशाना साधा था। हालांकि अरमान की पहली बीवी पायल ने इसका जवाब दिया था। वहीं, अब राखी ने फिर से अरमान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वो सुर्खियों में छा गई हैं।

राखी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि गाइज बहुत गलत हुआ है बिग बॉस में, ऐसा कभी नहीं हुआ। विशाल को अरमान मलिक ने इतना जोर से थप्पड़ मारा, ये बहुत गलत हुआ है। मेरा मतलब है कि बिग बॉस के नियमों के बाहर हुआ है।

अरमान को शो से बाहर निकालो- राखी

राखी ने आगे कहा कि बिग बॉस किस चीज का इंतजार कर रहे हैं। अरमान मलिक को अभी के अभी घर से बाहर निकालो। राखी ने कहा कि अगर शो के घर में ऐसा होगा, तो इस तरह तो कोई भी बिग बॉस में नहीं आएगा। फिर हाथा-पाई, होगी, मारा-मारी होगी, खून-खराबा होगा… तो यही सही होगा। राखी ने कहा कि ये अरमान मलिक अपने आपको समझता क्या है?

विज्ञापन

जो हुआ वो गलत है

वीडियो में राखी ने कहा कि एक तो हिंदुस्तान के समाज को कलंकित किया। एक बीवी को छोड़कर दूसरी से शादी कर ली और अभी उसकी छमियां को ‘भाभी’ ही तो बोला और भाभी आप खूबसूरत दिखती हो, उसमें बुरा क्या बोला है? लड़की की तारीफ करो तो दिक्कत ना करो तो दिक्कत, तो ये बहुत गलत हुआ है और इसने विशाल को थप्पड़ मारा है, तो सब लोग उसके खिलाफ खड़े हो जाओ। राखी ने कहा कि ये नहीं चलेगा और कॉन्ट्रैक्ट में साफ-साफ लिखा होता है कि अगर हाथ उठाया, मुंह से जितना लड़ो-मरो।

शो में आ सकती हैं राखी?

राखी का ये वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि राखी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी वाइल्ट कॉर्ड एंट्री को लेकर बात कर रही थी। जी हां, राखी ने कहा था कि अगर वो शो के घर में चली जाए, तो अरमान और उनकी दूसरी बीवी कृतिका की वाट लगा दें। राखी के इस वीडियो के बाद से ही इसकी चर्चा होने लगी कि राखी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mallika Sherawat की हॉटनेस से बढ़ा इंटरनेट का पारा, एक्ट्रेस की फोटोज ने मचाया बवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola