---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: ‘हराम की कमाई नहीं…’ अनिल कपूर के इल्जाम पर वड़ा पाव गर्ल का पलटवार

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। इसमें अनिल कपूर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित से तीखे सवाल कर रहे हैं। वड़ा पाव गर्ल पर कई आरोप हैं, जिनके स्टेज पर ही उन्हें जवाब देने पड़ेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का आज प्रीमियर होने वाला है। प्रीमियर से पहले बिग बॉस के धड़ाधड़ प्रोमो सामने आ रहे हैं। ये प्रोमो वीडियो देखकर फैंस भी रात 9 बजे का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अब स्टेज पर क्या होगा उसकी एक झलक भी सामने आ गई है। दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में नजर आने वाली हैं। उनके लिए ये शो आसान नहीं होगा। ऐसा हम नहीं बल्कि नया प्रोमो वीडियो बता रहा है।

वड़ा पाव गर्ल पर लगे कई आरोप

दरअसल, अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने स्टेज पर ही चंद्रिका गेरा दीक्षित को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है और उन पर सवाल के साथ-साथ आरोपों की भी बारिश कर दी। अनिल कपूर ने अब वड़ा पाव गर्ल से आते ही कई सवाल कर डाले हैं। अब उनके इन तीखे सवालों का वड़ा पाव गर्ल कैसे जवाब देंगी ये तो रात में ही पता चलेगा। लेकिन अब उन पर कौन-से सवाल दागे गए हैं ये जरूर जान सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

क्या पैसे देकर वीडियो बनवाती हैं वड़ा पाव गर्ल?

सबसे पहले शो के होस्ट अनिल कपूर खुद को चंद्रिका गेरा दीक्षित की खूबसूरती की तारीफ करने से रोक नहीं पाते। अनिल कपूर- चंद्रिका गेरा दीक्षित को साड़ी में देखते ही कहते है, ‘इतनी खूबसूरत लग रही हैं आप, मैं तो देखता ही रह गया।’ इसके बाद होस्ट ने शो की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट से उनकी लाइफ की उथल-पुथल को लेकर सवाल किए और उन्हें बताया कि लोगों ने उन पर कौन-कौन से इल्जाम लगाए हैं। इनमें से एक आरोप तो ये भी था कि वो पैसे देकर व्लॉगर्स से वीडियो बनवाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी कौन? जो यूपी की यूटयूबर, 4 मिलियन फॉलोवर, बड़े-बड़ों पर पड़ेगी भारी

कौन बना रक्षक से भक्षक?

इस आरोप पर सफाई देते हुए वड़ा पाव गर्ल बोलीं कि ‘हराम की कमाई नहीं आ रही है मेरे पास।’ उन पर दूसरा आरोप ये थे कि बिग बॉस में आने के लिए उन्होंने जानकर कॉन्ट्रोवर्सीज क्रिएट की हैं। हैरानी तो तब होगी जब अनिल कपूर उनसे पर्सनल सवाल करेंगे। चन्द्रिका ने किसके साथ गलत किया है अब उसे लेकर बात की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खुद को सही साबित करने के लिए किसी के साथ मिसबिहेव किया है। इस आरोप पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा ‘जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो क्या करें।’ अब ये चटपटे सवाल सुनकर तो फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 21, 2024 05:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola