Bigg Boss OTT 3 Promo: वीकेंड का वार अब खत्म हो गया है। शो में अब इस हफ्ते क्या होने वाला है उसकी झलक भी सामने आ गई है। इस हफ्ते बिग बॉस में खूब लड़ाई-झगड़े होंगे और गलतफहमियां भी बढ़ती हुई दिखाई देंगी। बिग बॉस ओटीटी के दो मजबूत दावेदार आमने-सामने आ सकते हैं। ये दो दावेदार हैं सना मकबूल और रणवीर शौरी। आखिरी बार जब दोनों की बहस हुई थी तो एपिसोड खूब देखा गया। साथ ही सना और रणवीर की फाइट को लोगों ने खूब एन्जॉय किया।
सना ने लगाया झगड़ा?
अब एक बार फिर ये दोनों झगड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसका मतलब है कि अपकमिंग एपिसोड में भी दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। अब किस चीज को लेकर इनका झगड़ा होगा बिग बॉस ने वो भी रिवील कर दिया है। सामने आए नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सना मकबूल रैपर नैजी को समझाती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें खुद के लिए बोलना चाहिए, खुद के लिए स्टैंड लेना चाहिए। ऐसा लग रहा है जैसे नैजी की रणवीर से कोई बात हुई है और उन्होंने खुद के लिए स्टैंड नहीं लिया।
रणवीर और सना में फिर होगी तकरार
शायद इसलिए सना अपने दोस्त नैजी को समझाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इसके बाद नैजी ने रणवीर शौरी को सना की कही हुई सारी बातें बता दीं। रणवीर ने सना की बातों को अलग ढंग से समझा और उन्हें ऐसा लगा कि सना-नैजी को जानकर भड़का रही हैं और उनसे लड़ने को कह रही हैं। ऐसे में इन दोनों में बहस छिड़ने वाली है। रणवीर अब सना को बातें सुनाएंगे और दोनों लड़ते हुए एक-दूसरी की पोल खोल देंगे।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने Sidharth-Kiara को पछाड़ा, T20 World Cup पोस्ट ने रचा इतिहास
क्या है सना के इरादे?
अब ये प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस भी इस एपिसोड का इंतजार नही कर पा रहे हैं। सना की एडवाइस के बाद उनके इंटेंशन पर सवाल खड़े होने वाले हैं। अब उन्होंने जानकर नैजी को भड़काने की कोशिश की है या रणवीर उन्हें गलत समझ रहे हैं ये तो एपिसोड देखने के बाद फैंस ही तय करेंगे। फिलहाल तो ये प्रोमो वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Entertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
5 mins agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
26 mins agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
10 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
19 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
20 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
23 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines