Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो रिलीज, Salman Khan नहीं कोई और होगा नया होस्ट; चेहरे से उठा पर्दा

Bigg Boss OTT 3 Promo Released: बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो वीडियो जारी हो चुका है। इसमें नए होस्ट का चेहरा सामने आ गया है। अब सलमान खान की जगह कोई और शो को होस्ट करते दिखाई देगा लेकिन वो कौन होगा चलिए जानते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Promo Released

Bigg Boss OTT 3 Promo Released

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Promo Released: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का आगाज होने वाला है और अब इसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर फैंस पहले से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड थे और अब इस प्रोमो ने तो एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है। नया प्रोमो कितना एक्साइटिंग है ये तो आपको ये पढ़कर ही समझ आ जाएगा कि इस वीडियो में होस्ट का चेहरा रिवील हो गया है। कुछ लोग ये सुनकर निराश हो सकते हैं कि इस बार सच में शो से सलमान खान (Salman Khan) का पत्ता कट गया है।

सलमान खान का कट गया पत्ता 

काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इस बार सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे। बता दें, जब बिग बॉस ओटीटी 3 के आने पर मुहर लगी थीं तो इसका लोगो सामने आया था। बिग बॉस ओटीटी 3 के लोगो में सलमान खान का चेहरा भी नजर आ रहा था। हालांकि, बाद में उस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया गया। ऐसे में फैंस भी डर गए कि कही मेकर्स ने ओटीटी सीजन 3 लाने का प्लान तो नहीं बदल लिया। लेकिन अब प्रोमो वीडियो देखकर ये सस्पेंस खुल गया है कि वो पोस्ट क्यों डिलीट किया गया था।

विज्ञापन

कौन हैं नए होस्ट? 

दरअसल, इस बार सलमान खान शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे इसीलिए उस पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। वहीं, ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सलमान खान के पास डेट्स नहीं हैं तो उन्होंने शो से अपने कदम पिछे कर लिए हैं। इसके बाद मेकर्स ने उनकी रिप्लेसमेंट भी ढूंढ़नी शुरू कर दी थी। कहा गया कि अब इस शो के लिए मेकर्स ने 3 बॉलीवुड एक्टर्स को अप्रोच किया है। इनमें संजय दत्त (Sanjay Dutt), करण जौहर (Karan Johar) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे नाम शामिल थे। वहीं, अब शो का होस्ट इन तीनों में से ही कोई है या मेकर्स ने किसी और को फाइनल कर लिया है चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

होस्ट का फेस रिवील

सामने आए प्रोमो में रिवील हो गया है कि सलमान खान को एक्टर अनिल कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। मेकर्स ने वीडियो में उनका चेहरा तो पूरी तरह से नहीं दिखाया पर उनकी आवाज और उनके डायलॉग्स जरूर सुना दिए हैं। अनिल कपूर इस बार झक्कास नहीं बल्कि कुछ खास करने वाले हैं। वैसे इस प्रोमो वीडियो पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। लोग कह रहे हैं अगर सलमान खान नहीं होंगे तो वो ये शो नहीं देखेंगे। अब बिग बॉस ओटीटी 3 को बॉयकॉट करने की बातें हो रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ