Bigg Boss OTT 3 Premiere Date Announced: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3‘ (Bigg Boss OTT 3) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज हैं। अब शो के होस्ट के बाद इसकी प्रीमियर डेट को लेकर भी खुलासा हो चुका है। कुछ देर पहले ही ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर शो की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। ये शो जून के महीने में आने वाला है, ये तो अब तक सभी जान ही गए हैं। लेकिन जून तो शुरू हो गया पर शो अभी तक शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस के मेकर्स ने जारी किया अनिल कपूर का पोस्टर
इस शो के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो के होस्ट का ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है। अब इस पोस्टर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) का चेहरा और लुक रिवील हो गया है। सामने आए पोस्टर में अनिल कपूर का एक इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। एक्टर के एक्सप्रेशन देखकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे अगर किसी ने शो में हद पार की तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे। इस बार कंटेस्टेंट ये सोचकर नहीं बैठ सकते कि सलमान खान (Salman Khan) नहीं हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं।
शो की उल्टी गिनती शुरू
सामने आए इस पोस्टर में अनिल कपूर ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अब अनिल कपूर के इस झक्कास लुक के साथ मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि ये शो 21 जून से शुरू होने वाला है। यानी अब शो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोगों को बस 15 दिन का इंतजार और करना है और फिर उन्हें एंटरटेनमेंट का असली डोज मिलने वाला है। 15 दिन बाद यानी 21 जून को जिओ सिनेमा पर पर शो का प्रीमियर होगा।
यह भी पढ़ें: अयोध्या चुनाव हारने पर Shaktimaan ने किया BJP को टारगेट? राम मंदिर की तस्वीर शेयर कर दिया विवादित बयान
कौन-कौन बनेगा बिग बॉस का हिस्सा?
वैसे अब इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी जानकारियां सामने आ रही हैं। अब तक कई सेलेब्स के नाम अनिल कपूर के शो के लिए सामने आए हैं। इनमें से एक नाम कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन का भी बताया जा रहा है। इनके अलावा डॉली चायवाला, वायरल वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित और यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के भी शो में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
37 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines