Bigg Boss OTT 3 में पौलोमी के ब्रेकअप पर छलके आंसू, बताया-बॉयफ्रेंड संग क्यों तोड़ा रिश्ता?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट ने अपने ब्रेकअप पर दर्द बयां किया है।

Poulomi Das Reveal Breakup In Bigg Boss OTT 3

Poulomi Das Reveal Breakup In Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Poulomi Das On Breakup: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में दिन पर दिन दर्शकों का फेवरेट बनता जा रहा है। शो का पहला वीकेंड का वार भी काफी इंटरेस्टिंग रहा जिसमें अनिल कपूर ने घरवालों को आईना दिखाया और उनकी क्लास भी लगाई। खैर इन सब से हटकर शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस और मॉडल पौलोमी दास ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी जिंदगी का मुश्किल वक्त तब रहा था, जब उनके इटैलियन बॉयफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया था। इस वजह से उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था। बता दें कि घरवालों के सामने पौलोमी अपने ब्रेकअप का दर्द याद करते हुए काफी इमोशनल हो गईं।

इटैलियन बॉयफ्रेंड संग तोड़ा रिश्ता

पौलोमी दास ने अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि वो साल 2021 में इटैलियन शख्स के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। शुरू में सब कुछ काफी ठीक चल रहा था लेकिन पिछले साल नवंबर में उनका ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘शुरुआत में हमारे बीच काफी प्यार था लेकिन रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता है। हमने अपने रिश्ते में काफी मुश्किल और चैलेंज का सामना किया है। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि अब हमें ब्रेकअप कर लेना चाहिए।’

विज्ञापन

बीमारी में भी मिलने को बुलाता

पौलोमी ने आगे कहा, ‘मैं 16 साल की उम्र से काम कर रही हूं। मेरा बॉयफ्रेंड चाहता था कि मैं सब कुछ छोड़कर यहां तक कि अपना देश छोड़कर इटली शिफ्ट हो जाऊं। वो कहता था कि तुम हाउसवाइफ बनकर इटली में मेरे साथ रहो लेकिन मुझे ये मंजूर नहीं था।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं एक बार बहुत बीमारी और लाचार थी। उस वक्त भी वो मुझसे कहता रहता था कि मैं इटली उससे मिलने जाती रहूं। उसके नियम और शर्तें मुझे अस्वीकार थीं। मैं ऐसे रिश्ते में नहीं रह सकती थी इसलिए मैंने अलग होना ठीक समझा।’

विज्ञापन

शिवानी के साथ झगड़े से बटोर रहीं सुर्खियां

एक्ट्रेस ने कहा कि रिश्ता खत्म करना आसान होता है लेकिन उसके बाद की लाइफ काफी मुश्किल हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘मैं स्ट्रेस में थी। बहुत ज्यादा खाने लगी थी, जिससे मेरा वजन बढ़ गया। अब मुझे एहसास होता है कि उस वक्त मैं ने गलती की थी। खुद का ध्यान नहीं रखा। अब मैं बेहतर महसूस करती हूं।’ गौरतलब है कि पौलोमी दास को बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों शो में शिवानी कुमारी के साथ उनके झगड़े काफी देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ