Bigg Boss OTT 3 Mid Week Elimination: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3 Mid Week Elimination) इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। शो में घर वाले और बाहर वाले के बीच चल रहे मजेदार गेम से लोग काफी एंटरटेन हो रहे हैं। इस बीच लोग यह भी जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि दूसरे हफ्ते के मिड वीक इविक्शन में कौन घर से बेघर होगा? जाहिर है कि दूसरे हफ्ते के पहले ही दिन मिड वीक नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिसमें कुल 6 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। ये 6 सदस्य चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), मुनीषा खटानी, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, पौलोमी दास और नैजी हैं। इन 6 सदस्यों में से आज कौन शो से बाहर होने वाला है उस सदस्य का नाम सामने आ गया है।
इस बार बदल गया नियम
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में इस बार होस्ट के साथ काफी कुछ बदल गया है। सलमान खान की जगह शो में नए होस्ट अनिल कपूर बनकर आए हैं। वहीं इस बार एक हफ्ते में दो इविक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक इविक्शन मिड वीक में हो रहा है, जबकि दूसरा इविक्शन वीकेंड के वार पर हो रहा है। पिछले हफ्ते दो सदस्य घर से बेघर हो चुके हैं। जहां नीरज गोयत को मिड वीक में जनता के फैसले से घर से बेघर होना पड़ा था तो वहीं वीकेंड का वार में पायल मलिक नॉमिनेट हुईं थी। अब दूसरे हफ्ते के मिड इविक्शन में बाहर होने वाले सदस्य का नाम सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: पिता की मार सही, खर्च चलाने के लिए बना माली; आज टॉम क्रूज की दुनिया दीवानी
ये सदस्य हुआ घर से बेघर
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया एक्स पेज ‘द खबरी’ ने मिड वीक में घर से बेघर होने वाले तीसरे सदस्य का नाम बता दिया है। ये सदस्य कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पौलोमी दास हैं, जिनका सफर शो से जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि लाइव वोटिंग ट्रेंड में सबसे कम वोट मुनीषा खटवानी को मिले थे। माना जा रहा था कि मुनीषा मिड वीक में एलिमिनेट हो सकती हैं। हालांकि शो से जुड़े अपडेट के मुताबिक, इस हफ्ते मुनीषा नहीं बल्कि पौलोमी घर से आउट हो रही हैं।
शिवानी कुमारी संग हुई फाइट
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के घर में पौलोमी दास और शिवानी कुमारी का झगड़ा काफी फेमस रहा है। घर में दोनों के कई बार झगड़े हो चुके हैं। पिछले हफ्ते ही एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी से धक्का खाकर पौलोमी जमीन पर गिर गईं थी। इससे उन्हें काफी चोट आ गई थी। इसके बाद पौलोमी और शिवानी में काफी तू-तू मैं-मैं देखने को मिली थी। हालांकि पिछले ही एपिसोड में पौलोमी ने शिवानी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। ये दोस्ती आगे तक जा पाती इससे पहले ही कहा जा रहा है कि पौलोमी घर से बेघर हो रही हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines