Lovekesh Kataria In Bigg Boss OTT3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में हर हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन हो रहे हैं। खुद बिग बॉस भी घरवालों के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिससे शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार शो में एक और दिलचस्प चीज देखने को मिल रही है। एक हफ्ते के अंदर लगातार दो कंटेस्टेंट घर से बाहर हो रहे हैं। इस हफ्ते भी मिड वीक एलिमिनेशन टास्क में पौलोमी दास को घर से बाहर होना पड़ा है। यहां दिलचस्प बात ये है कि बॉटम 2 में पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी थीं। दोनों में से किसी एक को बाहर करने का फैसला इस बार भी बिग बॉस ने बाहरवाले यानी लवकेश कटारिया के हाथ में सौंपा। लवकेश ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए पौलोमी को घर से बेघर तो कर दिया लेकिन उनके फैसले को फैंस गलत बता रहे हैं। साथ ही उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
बिग बॉस ने पहली बार बदला नियम
आपको बता दें कि पिछले एपिसोड में एलिमिनेशन टास्क के दौरान पहली बार बिग बॉस ने सालों से चलते आ रहे इतिहास को बदल दिया। उन्होंने घरवालों को नॉमिनेशन से पहले ही बता दिया कि बॉटम 3 में कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं। साथ ही घरवालों को एक टास्क दिया कि बॉटम 3 में पहुंचे कंटेस्टेंट्स पौलोमी दास, चंद्रिका दीक्षित और मुनीषा खटवानी में से किसी दो को बॉटम 2 में भेज सकते हैं। इस दौरान वोटिंग लाइन भी ओपन कर दी गईं।
लवकेश ने पौलोमी को किया बाहर
उधर, घरवालों ने बड़ी ही शिद्दत से टास्क को कंप्लीट किया और अपने पसंदीदा सदस्य को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मेहनत का कोई फायदा नहीं दिखा। बॉटम 2 में पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी बने रहे। इसके बाद सभी घरवालों ने अपने-अपने पसंदीदा सदस्य को बचाने के लिए वोट किया लेकिन बिग बॉस ने फिर बड़ा दांव चलते हुए नॉमिनेशन की बाजी बाहरवाले यानी लवकेश कटारिया के हाथ में दे दी। वहीं लव ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए पौलोमी दास को घर से बेघर कर दिया।
लवकेश को यूजर्स कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया पर लवकेश कटारिया के इस फैसले को गलत बताते हुए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पौलोमी दास शो में डिजर्विंग कंटेस्टेंट थीं, जबकि मुनीषा का कोई खास योगदान अब तक घर में किसी को नहीं दिखा। इसके साथ ही यूजर्स लवकेश के फैसले को गलत ठहराते हुए उनसे बाहरवाले की पावर छीनने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनके फैसले का सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में लवकेश के हाथ से बाहरवाले की पावर छीन कर किसी दूसरे सदस्य के पास चली जाएगी या फिर बिग बॉस फिर से नया दांव चलकर पूरा गेम पलट देंगे?
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
46 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines