Payal Malik Controversy: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली बीवी पायल मलिक आजकल खूब चर्चा में हैं। पायल हर रोज कुछ न कुछ ऐसा कह देती है, जिससे वे सुर्खियों में आ जाती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी-3 के घर में एंट्री करने से लेकर शो से बाहर आने के बाद तक पायल लाइमलाइट चुराने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। सोशल मीडिया पर पायल हर वक्त एक्टिव है। वह कुछ ऐसे दावे कर रही है, जिन्हें सुनकर खुद पायल के पति अरमान मलिक भी हैरान हो जाएंगे।
लाइमलाइट में रहने के लिए स्वांग रच रही पायल मलिक?
अरमान मलिक से तलाक
बिग बॉस ओटीटी-3 से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने एक व्लॉग वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने दावा किया कि अरमान के शो से बाहर आने के बाद वह उनसे तलाक ले लेगी। पायल ने अरमान से तलाक लेने की वजह आजकल हो रही ट्रोलिंग को बताया। पायल ने कहा कि लोग न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके बच्चों को भी बुरा-भला कह रहे हैं और वे नहीं चाहती कि उनके बच्चों को कोई कुछ भी कहे? इसलिए उन्होंने कहा कि वे अरमान से अलग हो जाएंगी। हालांकि लोगों ने इसे पायल की PR स्ट्रेटेजी बताया और कहा कि वह लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसा बोल रही है।
सुसाइड करने की धमकी
शो से बाहर आने के बाद पायल ने कई इंटरव्यू दिए। अरमान संग अपनी शादी पर बात करते हुए पायल ने कहा था कि लाइफ में बहुत नाइंसाफी हुई है और एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उसने सुसाइड करने के बारे में सोचा था। हालांकि अपने एक व्लॉग वीडियो में पायल ने यह भी कहा है कि मरना न मरना, सब ऊपर वाले के हाथ में है। सुसाइड भी करना है तो वह भी भगवान के हाथ में है।
गोलू को विनर नहीं बनने देने की बात
हाल ही में अपने एक व्लॉग वीडियो में पायल ने इस बात का जिक्र किया कि वह गोलू यानी कृतिका को शो नहीं जीतने देना चाहती। हालांकि इस व्लॉग के आखिरी में पायल कहती है कि ऐसा आप सब सोच रहे हैं, लेकिन उसके घर से 2 लोग शो में गए हैं और दोनों में से कोई भी जीते, उनके लिए खुशी की ही बात होगी। पायल के इस वीडियो को भी लोगों ने लाइमलाइट में रहने का ही हिस्सा बताया और कहा कि वह बस चर्चा में बने रहने के लिए यह सब कर रही है।
यह भी पढ़ें- Jasmin Bhasin की आंखों का अब कैसा हाल? क्या है एक्ट्रेस का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines