Payal Malik Get Emotional In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी‘ के तीसरे सीजन में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ नजर आ रहे हैं। शो में तीनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ घरवालों ने अरमान पर दोनों पत्नियों को साथ लाने के लिए उंगली भी उठाई लेकिन यूट्यूबर सिर्फ अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं। आपको दें कि बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद अरमान और उनकी दोनों पत्नियों से जुड़े कई सच सामने आए हैं। शो के प्रीमियर पर पायल ने बताया था कि कैसे उन्हें बिना बताए उनके पति अरमान ने उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली थी। वहीं अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें पायल अपने पति के धोखे को याद करते हुए इमोशनल हो गई हैं।
पति की दूसरी शादी का शेयर किया किस्सा
जाहिर सी बात है कि एक पत्नी अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ शेयर करने के बारे में कभी सोचना नहीं चाहेगी। भले ही अरमान की दोनों पत्नियों पायल और कृतिका ने आपस में दोस्ती कर ली हो। भले ही दोनों बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहती हों लेकिन पायल की बात से साफ जाहिर होता है कि उन्हें अपने दूसरे पति की शादी से काफी दुख पहुंचा था। हाल ही में ऐसा देखने को तब मिला जब पायल ने बिग बॉस हाउस में घरवालों के सामने अरमान मलिक की दूसरी शादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया।
यह भी पढ़ें: रणवीर के बाद शिवानी कुमारी ने पौलमी दास से लिया पंगा, Bigg Boss हाउस में शुरू हुई कैट फाइट
धोखे में रखकर अरमान ने की दूसरी शादी
शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो आया है, जिसमें पायल मलिक घरवालों के सामने कहती हैं, ‘एक दिन मैं कहीं बाहर थी और अरमान-कृतिका साथ में कहीं बाहर थे। मेरी पीठ पीछे दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद अरमान ने मुझे फोन करते हुए कहा कि तुम्हें एक खुशखबरी देनी है।’ पायल ने आगे कहा, ‘मैं अरमान को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। खुशखबरी सुनते ही मैंने कहा कि आपने दूसरी शादी कर ली है क्या?’
सोशल मीडिया यूजर्स ने पायल को किया सपोर्ट
पायल मलिक की बात सुनकर मुनीषा खटवानी कहती हैं कि ‘आपको नहीं लगा कि आपके पति ने आपको धोखा दिया है? उन्होंने आपकी ही बेट फ्रेंड के साथ शादी कर ली।’ ये सुनते ही पायल फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘पायल को शो में रखो और अरमान-कृतिका को निकाल दो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पायल बाहर से खुश है लेकिन अंदर से काफी दुखी है।’ इस तरह यूजर्स अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल को सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines