Bigg Boss OTT 3, Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से पायल मलिक बाहर आ चुकी हैं। ऐसे में जाहिर है कि वो लाइमलाइट में रहेंगी। बेघर होने के बाद से ही पायल मलिक चर्चा में हैं। इस बीच वो कई बयान भी दे रही हैं, जो इस वक्त गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में पायल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रही हैं कि वो उनके पति अरमान और कृतिका मलिक मरने वाले थे।
पायल ने दिया बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पायल मलिक के इस वीडियो को यूजर्स भी बड़े गौर से सुन रहे हैं। वीडियो में पायल कह रही हैं कि इतनी परेशानियां, तकलीफ हम तीनों ने झेली है कि हम मरने की कगार तक आ गए थे, लेकिन उन सबको समेटकर हमने अपने रिलेशन को वापस बनाया है। पायल आगे कहती हैं कि आज इस रिलेशन में इतना प्यार है कि दुनिया की कोई भी ताकत हम तीनों को अलग नहीं कर सकती।
हम दो शादियों को सपोर्ट… पायल
पायल कहती हैं कि इसके साथ-साथ हम समाज को ये मैसेज देते हैं कि हम लोग दो शादियों को सपोर्ट कभी नहीं करते हैं और ना ही जिंदगी में कभी करेंगे। ये गलती अरमान जी से हुई है और वो ये गलती मानते हैं। बहुत सारे लोग कहते हैं कि हम दो शादियों को सपोर्ट करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हम जब भी कोई इंटरव्यू देते हैं, तो हम ये जरूर कहते हैं कि हमसे ये गलती हो गई, प्लीज आप ऐसा ना करें। हमारे जैसा प्यार, हमारे जैसी समझ और किसी औरत में नहीं हो सकती।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
पायल के इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये बहुत बड़ा मजाक है। दूसरे यूजर ने लिखा कि तुम देखती जाओ अगर बिग बॉस ने तीनों को अलग-अलग ना किया, तो कहना? तीसरे यूजर ने लिखा कि ये गलती नहीं है, सोच-समझकर की गई साजिश है। एक और यूजर ने लिखा कि अरमान जब ये कर रहा था, तो वो बच्चा था क्या और तुम्हारी दोस्त बच्ची थी। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि जबसे अरमान मलिक, पायल और कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 में आए हैं, तबसे ही चर्चा में बने हुए हैं। तीनों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इन दिनों तीनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 में आई तो… अरमान मलिक और उसकी छिपकली… क्या यूट्यूबर की तीसरी बीवी बनने वाली हैं Rakhi Sawant?
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines