Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ की शुरुआत में जैसा कहा गया था कि इस बार शो में काफी कुछ बदलेगा ठीक वैसा देखने को भी मिल रहा है। शो में पहले मिड-वीक इविक्शन ने घरवालों और ऑडियंस को हैरान कर दिया था। अब एक ही हफ्ते में सदस्यों को नॉमिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। बीती रात टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया कि घर से बेघर होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेट हो चुके हैं। इन सदस्यों में एक नाम हैरान कर देने वाला है और वो नाम है घर की एजेंट सना सुल्तान। इसके साथ ही बिग बॉस ने सना की स्पेशल पावर भी छीन ली। बता दें कि एक हफ्ते के अंदर ये दूसरा नॉमिनेशन टास्क है। पहले मिड-वीक इविक्शन में नीरज गोयत घर से बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
इन तीन सदस्यों से छिनी पावर
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि बिग बॉस ने रणवीर शौरी को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें एक चिट्ठी दी जिसमें नॉमिनेशन टास्क के बारे में लिखा था। इसके बाद सभी घरवालों को एक-एक करते हुए पेड़ के पास बुलाया गया और उनसे दो सदस्यों को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया। इस दौरान सभी घरवालों ने अपने दो-दो नाम दिए। हालांकि नॉमिनेट करने का हक अरमान मलिक, चंद्रिका दीक्षित और पायल मलिक से छीन लिया गया था।
इस हफ्ते बेघर होने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें सात लोगों के नाम शामिल हैं। यहां देखें सभी के नाम…
1. अरमान मलिक (Armaan Malik)
2. पायल मलिक (Payal Malik)
3. शिवानी कुमारी (Shivani Kumari)
4. लव कटारिया (Luv Kataria)
5. सना सुल्तान (Sana Sultan)
6. साईं केतन राव (Sai Ketan Rao)
7. दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia)
सना सुल्तान से छिनी स्पेशल पावर
इन नामों में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम सना सुल्तान का है। दरअसल, सना के पास स्पेशल पावर थी। वो जनता की एजेंट होते हुए भी खुद को नॉमिनेशन से बचा पाई। सना को सिर्फ नॉमिनेट नहीं होना पड़ा बल्कि बिग बॉस ने उनसे स्पेशल पावर भी छीन ली। जी हां, जनता की एजेंट बनने की जिम्मेदारी अब सना सुल्तान के कंधे से उतारकर साईंकेतन राव को दे दी गई है। यानी अब घर में जनता के नए एजेंट साईं केतन राव होंगे।
किसका पत्ता होगा साफ?
कुल मिलाकर कहा जाए तो इस हफ्ते ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से बेघर होने के लिए टोटल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीरज गोयत के बाद घर से किसका पत्ता कटेगा? माना ये भी जा रहा है कि शायद बिग बॉस अपना फैसला बदल दें और इस हफ्ते कोई भी सदस्य नॉमिनेट न हो। खैर ये तो आने वाले वीकेंड पर ही पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
55 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines