Bigg Boss OTT 3 Nomination: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इस वक्त फिनाले वीक चल रहा है। शो का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त यानी शुक्रवार को होने जा रहा है। इस वक्त कुल 7 कंटेस्टेंट्स विनर की रेस में शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट्स में सना मकबूल, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, साईं केतन राव, कृतिका मलिक और नैजी हैं। हालांकि इससे पहले बिग बॉस हाउस से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट अरमान मलिक, साईं केतन राव, लवकेश कटारिया और सना मकबूल हैं। इन्हें बचाने के लिए वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं। ऐसे में ट्रॉफी किसके हाथ में लगेगी और किस सदस्य को फिनाले से पहले घर से बेघर होना पड़ेगा ये जानने के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 के फैंस भी बेहद उतावले हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए तीखे सवाल
आपको बता दें कि फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ने हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, जहां मीडिया ने आकर सभी कंटेस्टेंट्स से कई तीखे सवाल पूछे थे। इस दौरान रैपर नैजी का पारा भी हाई दिखा और उन्होंने मीडियाकर्मी के साथ ऑन कैमरा बदतमीजी की। वहीं अरमान मलिक और कृतिका मलिक के रिश्ते पर भी काफी सवाल उठे। सना मकबूल को भी उनके ओवर कॉन्फिडेंस होने के लिए सवालों के घेरे में आना पड़ा। वहीं रणवीर शौरी भी अपने करियर वाले सवाल पर भड़कते हुए नजर आए।
बिग बॉस के घर में रखा आखिरी टास्क
खैर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिग बॉस ने घर में एक टास्क रखा जिसमें घरवालों को एक-एक करते हुए दूसरे कंटेस्टेंट्स को तीखी बात कहनी थीं। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक के मुताबिक, घर में टास्क के दौरान दो टीमें बनाई गईं। इनमें से एक टीम ए जिसमें लवकेश कटारिया, साईं केतन राव और सना मकबूल थीं। वहीं दूसरी टीम में रणवीर शौरी, कृतिका मिलक और नैजी थे।
कुल 4 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट
टास्क के दौरान टीम ए बाजी हार गई जिसके चलते लवकेश कटारिया, साईं केतन राव और सना मकबूल नॉमिनेट हो गई हैं। वहीं अरमान मलिक पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं तो उन्हें मिलाकर कुल 4 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस घरवाले का फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ओटीटी 3 से पत्ता कट जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, साईं केतन राव घर से बेघर हो सकते हैं, जबकि ट्रॉफी के दावेदार रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया माने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
16 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
30 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines