हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: नागिन नहीं इस बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगी Sana Makbul, विशाल-लवकेश को छोड़ इसके साथ करेंगी काम

Bigg Boss OTT 3 Naezy Music Video With Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल को बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। जी हां अब सना घर से बाहर निकलते ही इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हो सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये एकता कपूर का शो नागिन होगा तो आप गलत हैं। आखिर हम किस प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं, इस रिपोर्ट में जानिए। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Naezy Music Video With Sana Makbul

Bigg Boss OTT 3 Naezy Music Video With Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 का खिताब जीतने के बाद अब जाहिर है सना मकबूल के पास कई ऑफर्स आने वाले हैं। सना पिछले काफी वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं कर रही थीं लेकिन अब उनके लिए कई रास्ते खुल गए हैं। इसी बीच खबरें तो सना के एकता कपूर के शो नागिन करने के भी हो रहे हैं, लेकिन अब शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाने वाले नैजी ने सना मकबूल को बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर कर दिया है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। सना मकबूल के खास दोस्त नैजी ने इंटरव्यू में उनके बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दे दिया या यूं कहें कि नैजी ने सना को बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर कर दिया। क्या कुछ कहा नैजी ने चलिए आपको बताते हैं।

नैजी ने सना मकबूल को गाना किया ऑफर

बिग बॉस के फिनाले के बाद मीडिया इंटरव्यू में नैजी ने शो को लेकर बात की। उन्होंने सना मकबूल के जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की। नैजी ने सना मकबूल को लेकर कहा कि वो बहुत खुश हैं कि उनकी खास दोस्त शो जीती है। साथ ही एक इंटरव्यू में नैजी ने सना को अपना एक म्यूजिक वीडियो भी ऑफर कर दिया है। नैजी ने कहा है कि वो सना के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाना चाहते हैं। दोनों के इस प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट फिलहाल नैजी ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। खास बात ये है कि दोनों को शो में काफी पसंद किया गया। दोनों के बीच गहरी दोस्त थी। अगर दोनों एक साथ एक ही गाने में साथ नजर आते हैं तो इनके फैंस के लिए इससे खास बात नहीं होगी।

सना मकबूल करेंगी एकता का शो नागिन

बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल के नाम के साथ हमेशा नागिन जुड़ता रहा। शो के कंटेस्टेंट्स ने सना के बर्ताव को देखते हुए उन्हें नागिन तक कह डाला। यही वजह रही कि सना को लेकर हमेशा खबरें रहीं कि बिग बॉस के बाद नागिन में नजर आने वाली है। हालांकि इन खबरों को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पिछले 2 साल से एकता कपूर के शो नागिन के अगले सीजन को अपनी नई नागिन की तलाश है जो कभी प्रियंका चाहर चौधरी पर आकर खत्म होने की खबरें आती हैं तो कभी सुंबुल तौकीर खान पर।

सना मकबूल ने सभी को कहा धन्यवाद

शो जीतने के बाद अपने इंटरव्यू में सना मकबूल ने अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने एल्विश यादव, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के फैंस को भी अपना ढेर सारा प्यार दिया और उन्हें सपोर्ट करने के लिए सना ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें