---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: Naezy बने First Runner Up, संघर्षों से भरा रहा बचपन, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Bigg Boss OTT 3 Naezy First Runner Up: बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता घोषित हो चुका है और वो हैं सना मकबूल। शो में फर्स्ट रनर अप रहे रैपर नैजी जिन्होंने जनता को काफी इंप्रेस किया। नैजी ने टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाकर सभी आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। आइए जानते हैं नैजी के अब तक के सफर के बारे में। 

Bigg Boss OTT 3 Naezy First Runner Up: बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर मिल चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल बनी हैं। सना मकबूल को आखिर तक रैपर नैजी ने टक्कर दी जो टॉप 2 में सना के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। आखिर में शो के होस्ट ने सना मकबूल का नाम अनाउंस किया। रैपर नैजी ने शो का फर्स्ट रनर अप बनकर सभी को चौंका दिया क्योंकि नैजी शो के अंडरडोग कहे जा रहे थे। नैजी को घर के अंदर किसी ने इतना स्ट्रॉन्ग दावेदार नहीं माना था लेकिन बाहर ऑडिंयस उन्हें काफी पसंद कर रही थी। नैजी का भोलापन हो या उनकी लास्ट मूमेंट पर रैप बनाने की काबिलियत नैजी की हर बात से जनता काफी इंप्रेस हुई। नैजी के लिए बिग बॉस का रनर अप बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था। आइए आपको बताते हैं नैजी के अब तक के सफर के बारे में।

---विज्ञापन---

नैजी का बचपन रहा संघर्षों से भरा

रैपर नैजी का जन्म 10 अगस्त 1993 को मुंबई के कुर्ला के एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम नावेद शेख है। नैजी चॉल में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका पूरा बचपन वहीं बीता है। शुरुआती सफर नैजी के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। वो अपने करियर में हिप-हॉप स्टाइल में रैप करना चाहते थे लेकिन उनके पिता से इसके लिए उन्हें कभी परमिशन नहीं मिली। अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए नैजी ने अपनों से ही लड़ाई की तब जाकर उन्हें रैप की इंडस्ट्री मे कुछ करने का मौका मिला।

नैजी ने ‘हे ब्रो’ से बॉलीवुड में रखा कदम 

नैजी महज 13 साल के थे जब उन्होंने रैप करना शुरू कर दिया। उनके रैप  ‘मेरी गली में’, ‘हालत’, ‘तहलका’ और ‘आफत’ ने जबरदस्त प्रभावित किया। इसके बाद नैजी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘हे ब्रो’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में ‘बिरजू’ गाने में नैजी का रैप था। इसके म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे दिग्गज अभिनेता मौजूद थे।

फिल्म ‘गली बॉय’ से नैजी सुर्खियों में आए

नैजी की जिंदगी पर जब डाक्यूमेंट्री बनी तब वो लोगों की नजरों में आए। उनके ऊपर ‘बॉम्बे 70’ नाम से डाक्यूमेंट्री बनी। इसी के बाद डायरेक्टर जोया अख्तर ने नैजी की जिंदगी पर एक फिल्म बनाई। फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आए थे। इसी के बाद नैजी को पहचान मिली और उन्हें युवाओं में पहचाना जाने लगा।

---विज्ञापन---

हालांकि इस फिल्म की कामयाबी के बाद नैजी कुछ समय तक तो नजर आए लेकिन इसके बाद लंबे समय तक वो कहीं गायब हो गए। बिग बॉस का रनर अप बनकर और शो में आकर नैजी ने फिर से अपनी जनता को याद दिला दिया है कि रैप इंडस्ट्री में वो लंबे समय तक टिकने के लिए बने हैं। खबरों की मानें तो नैजी की कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये है।

First published on: Aug 02, 2024 11:43 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola