Munisha Khatwani Predict Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दो से तीन होने जा रहे हैं। कपल ने फरवरी में अनाउंस किया था कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। इसके बाद से फैंस उतावले हैं कि रणवीर और दीपिका कब गुड न्यूज देंगे। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 की एक्स कंटेस्टेंट और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के होने वाले बच्चे को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि कपल को बेटा होगा या फिर बेटी? इसके अलावा मुनीषा ने कुछ और भविष्यवाणी भी की है।
दीपिका की प्रेग्नेंसी पर की बात
बता दें कि मुनीषा खटवानी बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। हालांकि शो में उन्हें कम वोट मिलने की वजह से बाहर होना पड़ा था। शो के दौरान भी मुनीषा ने कई कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणी की थी। हाल ही में उन्होंने टेली टॉक के साथ इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के होने वाले बच्चे के बारे में बात की। जब उनसे कहा गया कि कपल को लड़का होगा या लड़की इसपर बात करते हुए मुनीषा ने कहा कि ज्योतिष इस पर प्रभाव नहीं डाल सकती लेकिन वो दीपिका की प्रेग्नेंसी पर बात कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT 3: फिनाले से पहले टॉप 5 से बाहर हुए ये दो घरवाले, एक नाम कर देगा हैरान
लड़का होने की उम्मीद ज्यादा
मुनीषा खटवानी ने इंटरव्यू में कहा कि दीपिका पादुकोण को प्रेग्नेंसी के दौरान रणवीर सिंह का काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने टैरो कार्ड को उठाते हुए कहा कि लड़के और लड़की में से कार्ड लड़के की तरफ ज्यादा झुका हुआ है। यहां उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका को लड़के जैसी क्वालिटी वाली स्ट्रांग लड़की हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो कार्ड उठाया उसमें लड़के की एनर्जी को फील किया गया। उसके जीन के मुताबिक, एक्ट्रेस को होने वाली लड़की बहुत नाजुक नहीं होगी बलकि स्ट्रांग पर्सनैलिटी वाली होगी।
कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर की बात
मुनीषा खटवानी ने आगे यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण इस वक्त काफी इमोशनल और खुश महसूस कर रही हैं। उनका और रणवीर सिंह का संयोजन काफी अच्छा है। इसके अलावा मुनीषा ने कैटरीना कैफ को लेकर भी बात की। जब कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर उनसे पूछा गया तो मुनीषा ने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता है लेकिन आने वाले समय में वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
9 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
10 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
11 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
13 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines