रणवीर-दीपिका को बेटा होगा या बेटी? Bigg Boss OTT की कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी ने की भविष्यवाणी

Munisha Khatwani Predict Deepika Padukone Pregnancy: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। दोनों का बेटा होगा या बेटी इसका प्रिडिक्शन मुनीषा खटवानी ने किया है।

Munisha Khatwani On Deepika Padukone Pregnancy

Munisha Khatwani On Deepika Padukone Pregnancy

विज्ञापन

Munisha Khatwani Predict Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दो से तीन होने जा रहे हैं। कपल ने फरवरी में अनाउंस किया था कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। इसके बाद से फैंस उतावले हैं कि रणवीर और दीपिका कब गुड न्यूज देंगे। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 की एक्स कंटेस्टेंट और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के होने वाले बच्चे को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि कपल को बेटा होगा या फिर बेटी? इसके अलावा मुनीषा ने कुछ और भविष्यवाणी भी की है।

दीपिका की प्रेग्नेंसी पर की बात

बता दें कि मुनीषा खटवानी बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। हालांकि शो में उन्हें कम वोट मिलने की वजह से बाहर होना पड़ा था। शो के दौरान भी मुनीषा ने कई कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणी की थी। हाल ही में उन्होंने टेली टॉक के साथ इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के होने वाले बच्चे के बारे में बात की। जब उनसे कहा गया कि कपल को लड़का होगा या लड़की इसपर बात करते हुए मुनीषा ने कहा कि ज्योतिष इस पर प्रभाव नहीं डाल सकती लेकिन वो दीपिका की प्रेग्नेंसी पर बात कर सकती हैं।

विज्ञापन

लड़का होने की उम्मीद ज्यादा

मुनीषा खटवानी ने इंटरव्यू में कहा कि दीपिका पादुकोण को प्रेग्नेंसी के दौरान रणवीर सिंह का काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने टैरो कार्ड को उठाते हुए कहा कि लड़के और लड़की में से कार्ड लड़के की तरफ ज्यादा झुका हुआ है। यहां उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका को लड़के जैसी क्वालिटी वाली स्ट्रांग लड़की हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो कार्ड उठाया उसमें लड़के की एनर्जी को फील किया गया। उसके जीन के मुताबिक, एक्ट्रेस को होने वाली लड़की बहुत नाजुक नहीं होगी बलकि स्ट्रांग पर्सनैलिटी वाली होगी।

विज्ञापन

कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर की बात

मुनीषा खटवानी ने आगे यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण इस वक्त काफी इमोशनल और खुश महसूस कर रही हैं। उनका और रणवीर सिंह का संयोजन काफी अच्छा है। इसके अलावा मुनीषा ने कैटरीना कैफ को लेकर भी बात की। जब कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर उनसे पूछा गया तो मुनीषा ने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता है लेकिन आने वाले समय में वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ