Bigg Boss OTT 3 Most Popular Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। अब ग्रैंड फिनाले बेहद करीब है और फिनाले से पहले सभी कंटेस्टेंट्स की असलियत सामने आ गई है। कौन कितने पानी में है अब उसका खुलासा हो गया है। अब चौथे हफ्ते की रिपोर्ट कार्ड आई है, जिसमें बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी का रिजल्ट देखने को मिल रहा है। चौथे हफ्ते की परफॉर्मेंस के मुताबिक अब जानते हैं कि इस सीजन कौन जीत सकता है?
कौन है सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट?
अभी तक बिग बॉस ने तो इस सीजन के विनर के नाम की घोषणा नहीं कि है लेकिन ट्रॉफी का हकदार सामने आ चुका है। इस बार ये शो कौन जीतेगा अब वो रिवील हो चुका है। अब घर में बेहद कम लोग बाकी हैं और किसे जनता कितना प्यार दे रही है वो एक रिपोर्ट में रिवील हो चुका है। दरअसल, अब चौथे हफ्ते में कंटेस्टेंटस की पॉपुलैरिटी रैंकिंग सामने आई है। इस रैंकिंग को लोगों के लाइक्स को आधार पर तय की गई है।
इन कंटेस्टेंट्स को कम पसंद कर रहे हैं फैंस
इसमें बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स को एक से 9 तक की पोजीशन दी गई है। तो चलिए नंबर 9 से ही शुरू करते हैं और जानते हैं कि वो कौन है जिसे ज्यादा जनता पसंद नहीं कर रही और जिसके शो जीतने के चांस सबसे कम लग रहे हैं। तो इस लिस्ट में 9वें नंबर पर कृतिका मलिक हैं जिनको लेकर हाल ही में शो में काफी हंगामा हुआ था। वहीं, 8वें नंबर पर उनके पति अरमान मलिक हैं। उन्हें भी देश की जनता कुछ खास पसंद नहीं कर रही है। हैरानी की बात तो ये है कि शिवानी कुमारी को इन पति-पत्नी से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल रही है और वो इस लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं।
यह भी पढ़ें: Panchayat के एक्टर ने खोला इंडस्ट्री का काला राज, आरोप लगाते हुए बोले- आज तक नहीं मिले पैसे
विजेता का नाम आया सामने
नंबर 6 की पोजीशन एक्टर रणवीर शोरी ने होल्ड की हुई है जो कि काफी अच्छा खेल रहे हैं। उनके ऊपर साई केतन राव हैं जिन्हें 5वें नंबर पर बताया जा रहा है। वहीं, विशाल पांडे को लोग साई केतन राव से ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। टॉप 3 में नैजी की भी एंट्री हो गई है और विनर बनने की रेस में सना मकबूल और लव कटारिया दौड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव कटारिया की पॉपुलैरिटी बाकी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ रही है और उन्हें नंबर 1 पोजीशन हासिल हुई है। ऐसे में उनके शो के विजेता बनने के चांस सबसे ज्यादा हैं।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines