Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फिनाले से कुछ ही दूर है। जी हां, जल्द ही बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को भी उसका विनर मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना होगा। जी हां, शो में मौजूद कंटेस्टेंट प्रेस के सवालों का आमना-सामना करेंगे। इस बीच शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया नैजी से सवाल कर रही है, लेकिन इस दौरान नैजी का पारा चढ़ जाता है।
शो का नया प्रोमो वीडियो
हाल ही में The Khabri ने शो से लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में बिग बॉस कहते हैं कि प्रेस अब अपने सवाल पूछ सकती है। प्रेस की तरफ से नैजी के लिए पहला सवाल आता है कि आप येड़ा बनके पेड़ा खा रहे हैं? इस पर नैजी जवाब देते हैं कि मैं कुछ और कर रहा हूं, मैं अपने तरीके से चल रहा हूं। मीडिया फिर सवाल करती है कि वो डंके की चोट पर बोलती है कि उसका कोई दोस्त नहीं है, आपको नहीं लगता कि वो यूज कर रही है?
मीडिया के निशाने पर नैजी
इस पर नैजी का जवाब आता है कि मेरी वाइब मैच करती है उनके साथ। मीडिया फिर सवाल करती है कि क्या कर रहे हैं आप अभी तक? इस पर मैजी कहते हैं कि जितना बोलना चाहिए, उतना ही बोलते हैं… समझ रहे हो। इसके बाद सवाल आता है कि प्यार में कितना इंवॉल्वमेंट है आपका सना मकबूल के साथ? इस सवाल पर नैजी भड़क जाते हैं और कहते हैं कि कुछ भी क्या बोल रहा है? ज्यादा फ्री मत हो… समझा। दूसरी ओर से आवाज आती है कि आप मुझे ऐसे धमकी नहीं दे सकते, तो नैजी कहते हैं कि तो तू क्या बोल रहा है मुझे?
यूजर्स ने दिया नैजी का साथ
जैसे ही शो का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि नैजी भाई बहुत बढ़िया। दूसरे यूजर ने लिखा कि नैजी भाई पूरे मूड में हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि नैजी आपने बहुत सही किया। एक और यूजर ने लिखा कि सही किया आपने। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma-Virat Kohli ने लंदन में फिर अटेंड किया कीर्तन! नया वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines