Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले अब बस आने ही वाला है। जी हां, शो के तीसरे सीजन का विनर अब जल्दी ही शो को मिल जाएगा। ऐसे में सभी घरवाले बेहद सावधानी से गेम खेल रहे हैं। हालांकि हाल ही में शो में सभी घरवालों को मीडिया का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रेस ने सभी कंटेस्टेंट से बेहद तीखे सवाल किए। इस लिस्ट में अरमान और कृतिका भी शामिल है। जी हां, मीडिया ने कृतिका से बेहद चुभने वाले सवाल किए। हालांकि प्रेस के सवालों को कृतिका ने जो जवाब दिया वो भी बेहद हैरान करने वाला है।
प्रेस ने किए तीखे सवाल
दरअसल, मीडिया जब शो के घर में आई तो एक-एक कंटेस्टेंट से प्रेस ने सवाल किया। जैसे ही कृतिका का नंबर आया, तो एक पत्रकार ने गोलू से पूछा कि हमने जो देखा है, उसके लिए आ गलत है और आप किसी जन्म में इसको सही साबित नहीं कर सकती। आपने इस कहावत को सही साबित कर दिया कि औरत ही औरत की दुश्मन होती हैं। आप अगर पहली बीवी होती तो क्या आप बर्दाश्त करतीं?
हम तीनों की पर्सनल चीजें हैं- कृतिका
इस पर कृतिका जवाब देती हैं कि ये जो चीजें है ये हम तीनों की पर्सनल है और हमारी तीनों की अंडरस्टैंडिंग है। आप जो कह रहे हो, वो सब ठीक है, लेकिन सबसे जरूरी होती है अंडरस्टैंडिंग और वो हम तीनों में है। उस वक्त चीजें बहुत खराब हो चुकी थीं और ऐसा समय आ गया था कि हम तीनों ने रिश्ता खत्म करने की कोशिश और हम अलग हो गए।
हम तीनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे
कृतिका ने आगे कहा कि मैंने ऐसा टाइम भी देखा है कि हम तीनों एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन मुझे समझ आ गया था कि मैं नहीं रह सकती। इस बीच पत्रकार कृतिका को टोक देती हैं और कहती हैं कि आप मेरा सवाल नहीं समझीं। मेरा सवाल बस इतना ही कि अगर पायल आपके साथ ऐसा करती, तो आप क्या बर्दाश्त करती? मेरा सवाल सब इतना है बाकी आपकी सारी कहानी तो दुनिया जानती है।
कृतिका का चौंकाने वाला जवाब
इस सवाल पर कृतिका जवाब देती हैं कि देखो चीजें जब होती, तब की मैं तब देखती। पायल ने जो किया है जानती हूं कि वो सही किया है और अगर मैं पायल की जगह होती तो मैं भी यही करती… थैंक्यू। कृतिका के इस जवाब से हर कोई हैरान है। भला एक बीवी के होते कोई अपने पति की दूसरी बीवी को कैसे बर्दाश्त कर सकता है? लेकिन कृतिका का कहना है कि अगर उनके साथ ये होता तो वो इसे माने लेतीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss का नया टास्क बनेगा नई लड़ाई की वजह! Sana करेंगी Ranvir पर पर्सनल अटैक
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
11 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
16 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
17 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
19 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines