Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म हो चुका है। शो के तीसरे सीजन की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम की है। नैजी रनर-अप बनकर शो से बाहर आए हैं। रणवीर शौरी टॉप 3 में रहे। हालांकि शो के माहौल को देखते हुए बहुत पहले से कहा जा रहा था कि लवकेश कटारिया इस सीजन के विनर बनेंगे, लेकिन जैसे ही बिग बॉस ने लवकेश को बाहर का रास्ता दिखाया, हर कोई हैरान रह गया। लोगों को उम्मीद भी नहीं थी कि लवकेश टॉप 5 में शामिल भी नहीं हो पाएंगे। भले ही लवकेश हार गए हों, लेकिन बावजूद इसके लवकेश को शो की तरफ से बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया है।
ट्रॉफी नहीं, पर मिला ये बड़ा अवॉर्ड
बीती रात बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले था। सना मकबूल शो की विनर बनी। ट्रॉफी अपने नाम करके शो से बाहर आईं। वहीं ग्रैंड फिनाले में लवकेश का भी जलवा रहा। जी हां, शो के फिनाले में लवकेश को होंडा की तरफ से एक बेहद शानदार बाइक मिली है। लवकेश भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन फिनाले में यह बाइक मिलना कहीं न कहीं मेकर्स को सवालों के घेरे में खड़ा कर गया।
अनफेयर एलिमिनेशन
दरअसल, जब से लवकेश शो से बाहर हुए थे, तब से ही एल्विश के फैंस इसको अनफेयर एलिमिनेशन बता रहे थे। इसकी वजह से शो को हेटिंग का सामना करना पड़ा। अब शो के फिनाले में लव को इतनी महंगी बाइक दी गई तो लोगों का कहना है कि मेकर्स ने बड़ी ही सावधानी से इस गेम को पलटा है। मेकर्स ने एल्विश आर्मी को खुश करने के लिए यह चाल चली है।
क्या फैंस को खुश करने के लिए चली चाल?
गौरतलब है कि मेकर्स ने फिनाले से पहले पूरा गेम ही पलट दिया था और डबल एलिमिनेशन करके हर किसी को चौंका दिया था। जैसे ही बिग बॉस ने लवकेश और अरमान को बाहर का रास्ता दिखाया, सभी चौंक गए। इसके बाद से ही फैंस लवकेश कटारिया के एलिमिनेशन को गलत बता रहे थे। लोगों का कहना था कि लवकेश को वोट्स के आधार पर एलिमिनेट नहीं किया गया है। यह सब रणवीर शौरी की वजह से हुआ है। अब भले ही लवकेश ट्रॉफी लेकर बाहर नहीं आए, लेकिन उन्हें एक ब्रैंड न्यू बाइक मिली है, जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सब फैंस को खुश करने के लिए किया गया है।
यह भी पढ़ें- Armaan Malik का बीवी से डिवोर्स क्या पहले से था प्लांड? Kritika बोलीं- बिग बॉस पहले से…
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines