Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी धमाल और धमाका हो रहा है। घर में आखिरी के कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि कंटेस्टेंट्स बोर करने लगते हैं लेकिन इस बार के सीजन में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। इस बार का सीजन एक दम धमाकेदार चल रहा है। हाल ही में घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें रणवीर शौरी ने 3 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा शो में राशन टास्क भी हुआ और घर में राशन को लेकर बंटवारा हो गया।
घर में दो ग्रुप बंट चुके हैं ऐसे में दोनों ग्रुप को राशन भी अलग-अलग से दे दिया गया। इसी दौरान लवकेश कटारिया की एक गलती की वजह से घर में खूब तमाशा देखने को मिला। लवकेश की एक गलती उनकी टीम पर आखिर कैसे पड़ गई भारी, देखिए इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस ने घरवालों को दिया राशन टास्क
बिग बॉस ने घरवालों से पहले तो सारा पुराना राशन रखने के लिए कह दिया, इसके बाद क्योंकि रणवीर शौरी इस वक्त हेड ऑफ द हाउस हैं तो उन्हें एक टास्क दिया गया। घर में दो ग्रुप्स पहले से ही बन गए जिसमें एक ग्रुप में नेजी, सना मकबूल, विशाल, लवकेश और शिवानी थे तो वहीं दूसरे ग्रुप में अरमान मलिक, कृतिका मलिक और साई केतन राव थे। इन दोनों ग्रुप्स के एक दूसरे पर आरोप सुनने के बाद रणवीर शौरी को जज करके उसी के हिसाब से दोनों ग्रुप्स में राशन देना था। घर का राशन भी कुछ इस तरह से था कि एक आइटम को डिवाइड नहीं किया जा सकता था तो वो किसी एक ही ग्रुप के पास जा सकता था। अब दोनों ग्रुप्स की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए गए।
लवकेश कटारिया ने रणवीर पर ही उठाई उंगली
टास्क के दौरान जहां सना मकबूल, विशाल, नेजी और शिवानी अरमान मलिक और कृतिका पर आरोप लगा रहे थे तो वहीं लवकेश कटारिया भावनाओं में बहकर रणवीर जो कि हेड ऑफ द हाउस हैं उन्हीं से सवाल कर बैठे। लवकेश कटारिया ने रणवीर शौरी को टास्क के दौरान काफी नाराज कर दिया। रणवीर ने लवकेश से कहा कि आप मुझसे सवाल मत करो, मुझपर आरोप मत लगाओ क्योंकि मैं दूसरे ग्रुप में फिलहाल नहीं हूं। आपको दूसरे ग्रुप पर ही आरोप लगाना है। कुछ ऐसा ही सना और विशाल भी लगातार लवकेश को समझाते आए कि वो सिर्फ सामने बैठे 3 कंटेस्टेंट्स से ही सवाल करें ना कि रणवीर से लेकिन लवकेश फिर भी अपना गुस्सा रणवीर के लिए जाहिर करते रहे।
लवकेश के खिलाफ हुए सना और विशाल
इस टास्क के आखिर में जब रणवीर को राशन का बंटवारा करना था तो उन्होंने अरमान की टीम को ही दूध और अंडे दे दिए जिसका कारण बाद में उन्होंने लवकेश को बताया। क्योंकि लवकेश रणवीर से ही बहस कर रहे थे इसलिए सना और विशाल की टीम को इसका काफी नुकसान हुआ। उन्हें घर का कम राशन मिला और सामने वाली टीम को ज्यादा राशन मिला। इसी को देखते हुए सना मकबूल और विशाल ने लवकेश कटारिया के प्रति अपनी गुस्सा जाहिर किया वो बार-बार बीच में बोल रहे थे जिसका कोई मतलब नहीं था।
यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar के निधन से अधूरा रह गया उनका सफर, माता-पिता की तरह बन सकती थीं एक्टर
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
5 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
8 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
10 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
10 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
11 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
12 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines