हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 के टॉप 2 को मेकर्स ने निकाला, डबल एविक्शन के नाम पर लव के टूटे 'अरमान'

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। घर में फिनाले से महज 2 दिन पहले डबल एविक्शन देखने को मिला। ऑडियंस और घरवालों के वोट्स के आधार पर दो कंटेस्टेंट्स का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना टूटकर चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Eviction

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब 2 दिन दूर है और इसी बीच घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। जी हां बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन देखने को मिला। फिनाले से बस 2 दिन पहले घर में हुए डबल एविक्शन ने सभी को हिला कर रख दिया। आखिर कौन-कौन हो गया है घर से एविक्ट और किसे टॉप 5 में जगह मिली है। चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

लवकेश कटारिया हुए घर से बेघर 

बिग बॉस का ये सीजन काफी ट्विस्ट और टर्न्स भरा रहा है। इस सीजन में काफी कुछ ऐसी चीजें देखने को मिली हैं जो पहले कभी नहीं देखने को मिलीं। इस बार शो की थीम ही कुछ ऐसी थी कि आए दिन नए-नए मोड़ इस गेम में आते रहे। फिनाले से पहले दो लोगों का सफर बिग बॉस के घर से खत्म होना था। लवकेश कटारिया को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं अरमान मलिक भी शो से एविक्ट हो गए। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर कैसे अरमान मलिक और लवकेश घर से बेघर हो गए। दरअसल इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। सना मकबूल, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक और साई केतन राव के ऊपर एविक्शन की तलवार लटक रही थी। पहले अरमान मलिक को ऑडियंस के वोट्स द्वारा घर से एविक्ट कर दिया गया। इसके बाद हेड ऑफ द हाउस रणवीर शौरी को मौका दिया गया कि वो किसी एक को सेव कर सकते हैं। रणवीर शौरी ने साई केतन राव को बचा लिया और इस तरह से लवकेश कटारिया और सना मकबूल में से कोई एक घरवाला बेघर होना था।

 

कैसे बेघर हुए लवकेश कटारिया?

लवकेश कटारिया और सना मकबूल में से किसी एक घरवाले के एविक्ट होने की घोषणा बिग बॉस ने की। ऐसे में घर में बचे बाकी कंटेस्टेट्स को ही ये अधिकार दिया गया कि वो किसी एक को घर से बेघर कर सकते है। कृतिका मलिक, साई केतन राव, नैजी, सना मकबूल ने लवकेश को एविक्ट करने के लिए वोट दिया जबकि लवकेश, रणवीर शौरी ने सना मकबूल के लिए वोट किया। लवकेश को एविक्ट करने के लिए ज्यादा वोट्स थे इसलिए वो घर से बेघर हो गए।

लवकेश के बाहर होने से भड़के फैंस

गौर करने वाली बात ये है कि लवकेश कटारिया के बाहर होने के खबर की जैसे ही फैंस को भनक लगी, उन्होंने सोशल मीडिया पर तुरंत मेकर्स के नाम पर बिल फांड़ दिया। दरअसल शो को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले से ही अपने विनर को फिक्स किया हुआ है। इस वजह से मेकर्स अब निशाने पर है। लवकेश कटारिया के एविक्शन को कोई भी एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि लवकेश को घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा सपोर्ट मौजूद था।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे Vishal Pandey? बिग बॉस के घर से बाहर आते ही किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें