Lovekesh Kataria Eliminate From Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में हर दिन नया ड्रामा और हंगामा दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जब से यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को थप्पड़ मारा है, लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। हैरानी की बात ये थी कि विशाल को पूरे घरवालों ने गलत ठहराया और शो में उनके अजीज दोस्त लवकेश कटारिया ने भी उनका साथ नहीं दिया। वहीं अब विशाल ने लवकेश की स्पेशल पावर को आंक लिया है। उन्होंने घरवालों के सामने उनके चेहरे से ‘बाहरवाले’ का नकाब उतार दिया है। घरवालों को पता चल गया है कि लवकेश कटारिया ‘बाहरवाले’ हैं और उन्हें घर से नॉमिनेट कर दिया गया है। हालांकि बिग बॉस ने लवकेश को बचाने के लिए एक शर्त रखी है, जिसे पूरी करने के बाद ही उन्हें एलिमिनेशन से बचाया जा सकता है।
घरवालों के सामने आया लवकेश का सच
जाहिर है कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शुरुआत से काफी नियम और कानून बदले गए हैं। जो नियमों को तोड़ेगा उसे भले ही घर से निकाला न जाए लेकिन उसपर खतरा जरूर मंडराने लगेगा। अब ‘बाहरवाले’ यानी लवकेश कटारिया के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। लवकेश के अजीज दोस्त विशाल पांडेय को भनक लग गई है कि उनके दोस्त लवकेश ही हैं, जिन्हें बिग बॉस ने स्पेशल पावर दे रखी है। जैसे ही लवकेश कटारिया का सच सामने आया तो बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर करने के लिए धमकी दे डाली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर के बिस्तर पर जागे ‘अरमान’, कंटेस्टेंट को बाथरूम एरिया के अंदर खींचा
बिग बॉस ने घरवालों के सामने रखी शर्त
यूं तो लवकेश कटारिया को बिग बॉस ने घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। हालांकि उन्होंने घरवालों के सामने एक शर्त भी रखी है, जिससे लव को बचाया जा सकता है। बिग बॉस ने घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर उनसे पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि लवकेश कटारिया घर से बेघर नहीं हों? इस पर शिवानी कुमारी, विशाल पांडेय, सना मकबूल और दीपक चौरसिया ने अपना हाथ उठाया। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें एक टास्क दिया। साथ ही कहा कि जब तक आप लोग चक्की को हाथ से घुमाते रहेंगे उतनी देर तक लवकेश कटारिया सुरक्षित रहेंगे।
विशाल ने अपने दोस्त के लिए किया टास्क
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विशाल पांडेय अपने दोस्त लवकेश कटारिया के लिए चक्की चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विशाल कह रहे हैं कि वो रातभर यहीं बैठे रहेंगे और अपने दोस्त को बचाने के लिए चक्की चलाते रहेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरवाले लवकेश कटारिया को बचा लेते हैं या फिर उन्हें शो से बेघर होना पड़ेगा? वहीं विशाल पांडेय को दोस्ती निभाते देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि लवकेश को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि लव ने उस वक्त विशाल का साथ नहीं दिया जब अरमान मलिक ने उन्हें थप्पड़ मारा था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines