कौन है Shraddha Kapoor की फर्स्ट कॉपी? Stree 2 की सक्सेस के बीच यूट्यूबर का वीडियो वायरल

Shraddha Kapoor First Copy: लवकेश कटारिया और ईशा मालवीय के बीच अब सोशल मीडिया पर एक जंग शुरू हो चुकी है। दरअसल हाल ही में ईशा के एक बयान से बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया इतने नाराज हो गए कि उन्होंने ईशा को लेकर एक वीडियो में बड़ी बात कह दी।

Lovekesh Kataria Calls Isha Malviya First Copy

Lovekesh Kataria Calls Isha Malviya First Copy

Lovekesh Kataria Calls Isha Malviya First Copy: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके लवकेश कटारिया को लेकर अभी कुछ समय पहले बिग बॉस 16 में हिस्सा ले चुकीं ईशा मालवीय ने एक इंटरव्यू में एक बयान दिया था। लवकेश कटारिया ईशा के इसी बयान पर अब काफी नाराज हो गए और उन्होंने अपने एक व्लॉग वीडियो में अब ईशा को खरी-खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं लवकेश कटारिया ने ईशा को श्रद्धा कपूर से भी जोड़ दिया है। क्या कुछ कहा है लवकेश कटारिया ने ईशा के बारे में चलिए आपको बताते हैं।

लवकेश ने ईशा को कहा फर्स्ट कॉपी

लवकेश कटारिया ने एक वीडियो में ईशा मालवीय को लेकर बोला कि मैंने देखा कि श्रद्धा कपूर की फर्स्ट कॉपी ईशा मालवीय मुझे एल्विश यादव का मैनेजर कह रही थी एक इंटरव्यू में। तो मैं ये कहना चाहूंगा कि आप तो श्रद्धा कपूर की फर्स्ट कॉपी लगती हो। आपने खुद क्या उखाड़ लिया भाई, जो आप दूसरों को कह रही हो। लवकेश ने वीडियो में कहा कि ‘भाई ईशा मालवीय से पूछा गया कि आपको बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के बारे में एक या दो शब्दों में कुछ कहना है तो मेरा नाम आते ही पहले तो मैडम हंसने लगी, इसके बाद कहतीं कि वो तो मैनेजर है। भाई हम तो मैनेजर ही ठीक हैं, हम तो अपनी तरफ से भाईचारा निभा रहे हैं। आपके यहां इसे और कुछ कहते होंगे। मेरे को तो कोई फर्क नहीं पड़ता जो भी बोलती रहे।’

कटारिया बोले- फिर खेलोगे वूमेन कार्ड

इसके बाद लवकेश कटारिया ने कहा कि ‘जब मैं आपको कुछ नहीं कह रहा तो आपका भी हक नहीं बनता कि आप मुझे कुछ भी कहें। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता नहीं तो आप आ जाओगे वूमेन कार्ड खेलने के लिए। आप अगर मुझे कुछ कहोगे तो फिर मुझसे सुनोगे भी। ये तो है नहीं कि हम बस ऐसे ही बैठे रहेंगे।’

ईशा मालवीय ने कह दिया था मैनेजर

दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ जब ईशा अपने म्यूजिक वीडियो को प्रमोट कर रही थीं तो एक इंटरव्यू में उनसे बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर सवाल किया गया था कि क्या वो शो को फॉलो कर रही हैं। इस पर ईशा ने कहा था कि नहीं मैं शो तो नहीं देख रही हूं लेकिन मुझे बस रील पर कुछ देखने को मिल जाता है। इसके बाद उनसे हर कंटेस्टेंट को एक या दो शब्दों में डिस्क्राइब करने के लिए कहा गया तो उन्होंने लवकेश कटारिया के नाम पर कहा कि वो तो मुझे एल्विश यादव के मैनेजर लगते हैं। ईशा के इस बयान ने लवकेश कटारिया जो कि बिग बॉस के घर के अंदर थे, उनके फैंस को उस वक्त काफी नाराज कर दिया था। अब लवकेश ने भी उस पर रिएक्ट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ