Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव को लवकेश ने बताया अरमान की दूसरी पत्नी, कृतिका मलिक को भी किया रोस्ट

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Roast: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब शो के फिनाले को बस 3 दिन ही बचे हैं। शो के फिनाले से पहले एक टास्क देखने को मिला जिसमें मुनव्वर फारुकी के अलावा लवकेश कटारिया और अरमान मलिक ने लोगों को रोस्ट किया। लवकेश ने अपने ही अंदाज में सभी पर टिप्पणी की।

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Roast

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Roast

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Roast: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब फाइनल बहुत करीब आ चुका है। इस वक्त शो में फिनाले वीक चल रहा है ऐसे में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर टास्क के जरिए जमकर वार कर रहे हैं। हाल ही में शो में मुनव्वर फारूकी की एंट्री हुई जिन्होंने घर में जाते ही वहां का माहौल एकदम मजाकिया कर दिया। मुनव्वर फारूकी ने यहां पर कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया लेकिन उनके अलावा लवकेश कटारिया और कुछ कंटेस्टेंट्स को भी ये मौका दिया गया कि वो दूसरे कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर सकते हैं। इस दौरान लवकेश कटारिया के रोस्ट को मुनव्वर फारूकी बहुत ध्यान से बैठकर सुन रहे थे। लवकेश ने सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बारी-बारी से कहा।

विज्ञापन

रणवीर शौरी पर लवकेश का तंज

लवकेश कटारिया ने सबसे पहले अपने रोस्ट की शुरुआत रणवीर के बारे में बोलकर की। उन्होंने रणवीर को लेकर कहा कि इन्हें लगता है कि ये बहुत होशियार हैं। ये बात सच जरूर है कि ये बहुत होशियार है लेकिन किसी और ही यूनिवर्स में। इसके अलावा लवकेश ने रणवीर के अंडे चुराने वाली बात पर भी एक मजाक किया। रणवीर के बाद लवकेश ने नैजी के बारे में कहा। उन्होंने कहा- घर का सबसे लेजी कंटेस्टेंट नैजी है। नैजी हर चीज घर में स्लो मोशन में करता है। बस ये एक जगह पर तेज है वो है सना मकबूल से बात करने में। इसके अलावा पूरे घर में नैजी बहुत ही स्लो है।

विज्ञापन

साई केतन राव को बताया अरमान की दूसरी पत्नी

लवकेश ने अपने रोस्ट में साई केतन राव को अरमान मलिक की दूसरी पत्नी बता दिया। उन्होंने कहा घर के मच्छर-मक्खी साई से ज्यादा अच्छा परफॉर्म करते हैं। साई बस घर में जिम करने आए हैं क्योंकि उन्हें बाहर जाकर बस बॉडीगार्ड की नौकरी करनी है। लवकेश ने कहा कि अरमान की अब भी शो में दो पत्नियां है- एक कृतिका मलिक और साई केतन राव।

विज्ञापन

अरमान के पास सिर्फ दो मुद्दे- लवकेश

लवकेश ने अरमान को लेकर कहा कि उनके घर में बस दो मुद्दे रहे हैं एक खाने को लेकर और दूसरा निकालने को लेकर। लवकेश कटारिया ने कहा कि इनके पास बस दो ही बातें हैं कहने के लिए। कभी कच्ची रोटी के लिए तो कभी वॉशरूम अच्छे से फ्लश ना होने की वजह से इन्होंने पूरे घर को सिर पर उठा लिया है।

कृतिका पर लवकेश का प्रहार

कृतिका मलिक के बारे में लवकेश ने कहा कि आप अपने लिए कुछ तो बोलो, मीडिया भी आकर यही कहके गई है। ये बस अरमान मलिक की ही परछाई बन गई हैं शो में। कृतिका से लवकेश ने कहा कि कुछ तो बोलो मुंह तो खोलो, कहीं देर ना हो जाए। लवकेश ने कृतिका के ज्यादा कपड़े होने पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि कृतिका भाभी के पास घर में बस एक ही काम है। पूरे सीजन ये बस एक ही कीम करते हुए नजर आई हैं वो है कपड़े बदलना। इनके पास इतने कपड़े हैं कि ये बस कपड़े बदलती रहती हैं। वहीं अपनी दोस्त सना मकबूल को लेकर लवकेश ने कहा कि इनके पास खाने के लिए दो चीजें हैं- एक तो ग्लूटन फ्री आटा दूसरा लोगों का दिमाग।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ