हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 के लाइव कॉन्सर्ट से गायब दिखे दो चेहरे, बड़े-बड़े सिंगर्स की परफॉर्मेंस में दब गए आंसू

Bigg Boss OTT 3 LIVE Concert: बिग बॉस ओटीटी 3 में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। शो के फिनाले से महज 2 दिन पहले मेकर्स ने दो मजबूत दावेदारों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिग बॉस ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के लिए घर में पार्टी रखी जिस दौरान सिंगर्स ने लाइव कॉन्सर्ट किया।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 LIVE Concert

Bigg Boss OTT 3 LIVE Concert: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब बस 2 दिन दूर है। शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। बीते दिन लवकेश कटारिया और अरमान मलिक का सफर शो में खत्म हो गया। जिन 5 घरवालों ने शो के फिनाले में जगह बनाई है वो हैं- सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक। लवकेश के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर जियो सिनेमा ऐप को अनइंस्टॉल करने की मांग की जा रही है। वहीं टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिलने के बाद अब कंटेस्टेंट्स के लिए लाइव कॉन्सर्ट रखा गया। सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की तरफ से पार्टी दी गई जिसमें बाहर से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स ने शिरकत की। बिग बॉस की इस पार्टी में चमक-दमक तो काफी थी लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स के ना होने की वजह से पार्टी फीकी ही लग रही थी।

बिग बॉस ने रखा लाइव कॉन्सर्ट

हर सीजन की ही तरह इस बार भी मेकर्स की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी गई। शो के फिनाले को 2 दिन बचे हैं ऐसे में टॉप 5 कंटेस्टेटंस को मिली शानदार पार्टी। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायकों ने घर में एंट्री की। इस दौरान हमें निकिता गांधी, मीत ब्रदर्स घर से अंदर देखने को मिले। इन सभी ने अपनी परफॉर्मेंसेस से कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया। जैसे ही मीत ब्रोस घर के अंदर आए सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। सना मकबूल भाग कर मीत ब्रदर्स को गले लगाने पहुंचीं। आपको बता दें इस दौरान कंटेस्टेंट ने सिंगर्स के साथ खूब डांस भी किया।

लवकेश कटारिया नहीं दिखे पार्टी में

बिग बॉस की तरफ से दी गई पार्टी में टॉप कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर किरकिरी हो रही है। कृतिका मलिक, साई केतन राव और नैजी के टॉप 5 में होने पर शो के मेकर्स को अब काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा लवकेश कटारिया और विशाल पांडे के टॉप 5 में ना होने को लेकर भी मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इंटरनेट पर कल शाम से ही काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं। शो को बॉयकॉट करने की भी मांग की जा रही है। गौरतलब है एल्विश यादव ने अभी 1 दिन पहले ही लवकेश कटारिया के लिए फैन मीट अप का आयोजन किया था। यहां सोशल मीडिया स्टार्स ने लवकेश कटारिया के लिए वोट अपील की थी। एल्विश आर्मी भी इस फैन मीट अप में बढ़ चढ़कर नजर आई थी। लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ने ऑडियंस के वोटों के बिना ही लवकेश कटारिया को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 5 कंटेस्टेंट देख भड़के फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुए ऐसे-ऐसे मीम्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola