Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik & Vishal Pandey Video: बिग बॉस के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर सामने आने लगी है। हर टास्क में अब कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। हाल ही में घर में सना सुल्तान और अदनान शेख का एविक्शन देखने को मिला था। इस दौरान एक टास्क हुआ था जिसमें कंटेस्टेंट्स को 13 मिनट का समय काउंट करना था और जो दो कंटेस्टेंट्स ऐसा नहीं कर पाए वो घर से बेघर हो गए थे। इस टास्क के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर अब फैंस काफी हैरान हैं। फैंस ने वो बिल्कुल भी एक्सपेक्ट नहीं किया था। कृतिका मलिक ने विशाल पांडे के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे बाहर एक बार फिर बवाल देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर अब अरमान मलिक भी एक बार फिर भड़क गए हैं। क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में।
कृतिका ने विशाल का पकड़ा हाथ
एलिमिनेशन टास्क के बाद जब बिग बॉस ने रिजल्ट अनाउंस किया कि तो विशाल पांडे, सना मकबूल भी सुरक्षित हो गए वहीं लवकेश कटारिया और कृतिका की जोड़ी ने भी अच्छा परफॉर्म किया, इसलिए वो भी सेफ थे। टास्क के बाद सना सुल्तान और अदनान शेख शो से बाहर हो गए। लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद जह विशाल पांडे, सना मकबूल और लवकेश कटारिया एक दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर कर रहे थे तो पीछे से कृतिका आईं और उन्होंने भी अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए हाई फाइव करने की कोशिश की।
सना और लवकेश की पीठ कृतिका की तरफ थी तो उनका ध्यान उस पर नहीं गया, इसलिए विशाल पांडे ने कृतिका की तरफ हाथ बढ़ाया। दोनों ने आपस में हाथ मिलाया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग अब सोशल मीडिया पर अरमान मलिक, कृतिका और विशाल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik & Vishal Pandey Video
अरमान ने कृतिका को बात करने से किया मना
हाल ही में घर में एक राशन टास्क हुआ जिसके खत्म होने के बाद जब कृतिका मलिक लवकेश कटारिया और विशाल से बात कर रही थीं तो पीछे से अरमान मलिक आए और उन्होंने कृतिका से बोला कि अब से इन लोगों के साथ बिल्कुल भी बात नहीं करनी है क्योंकि इन्हें लगता है कि हम इनसे बातें इसलिए करते हैं क्योंकि हमें नॉमिनेशन से बचना है और हम फेक पर्सेनेलिटी लेकर शो में आए हैं।
विशाल ने कृतिका को कहा था सुंदर
अरमान मलिक ने विशाल पांडे को शो में थप्पड़ जड़ा था जब विशाल ने कृतिका के बारे में कहा था कि भाभी बहुत सुंदर लगती हैं। इस बात पर खूब बवाल हुआ था। वीकेंड का वार पर शो के होस्ट अनिल कपूर ने विशाल की जमकर क्लास लगाई थी। इसके बाद सभी घरवाले भी विशाल पर चढ़ गए थे। कृतिका के बारे में हालांकि विशाल का कहने का मतलब कुछ और था लेकिन सारी कन्फ्यूजन में उन्हें अरमान के हाथों थप्पड़ खाना पड़ा था। इस मामले के बाद कृतिका और विशाल के बीच एक दूरी आ गई थी। दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रहे थे और अब कृतिका, विशाल के लेटेस्ट वीडियो ने काफी धमाल मचा दिया है।
यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar के निधन से अधूरा रह गया उनका सफर, माता-पिता की तरह बन सकती थीं एक्टर
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
52 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines