Kritika Malik Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हाल ही में कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी के बीच काफी बड़ी फाइट देखने को मिली। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि बात धक्का-मुक्की पर आ गई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। इसी बीच अब कृतिका मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हिपोक्रेसी साफ-साफ नजर आ रही है। कृतिका मलिक ने जिस तरह से शिवानी कुमारी को गंदे तरीके से खाना बनाने के लिए कहा, अब अश्लील वीडियो के बाद उनका नया वीडियो उनके बड़े कांड को दिखा रहा है। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।
टास्क में शिवानी के खिलाफ हुईं कृतिका
दरअसल शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक के बीच पहली लड़ाई तब शुरू हुई जब शिवानी कुमारी ने टास्क के दौरान कृतिका और सना मकबूल में से कृतिका को आउट करार दिया। उस वक्त टास्क में संचालक का काम कर रही थीं शिवानी कुमारी। शिवानी ने कृतिका का नाम अनाउंस करके उन्हें गेम से आउट कर दिया जिसके बाद कृतिका ने शिवानी कुमारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनके और शिवानी में जमकर बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे का बखिया उधेर दीं।
किचन में कृतिका-शिवानी का आमना-सामना
इसके बाद दूसरी बार ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने तब हो गईं जब दोनों किचन में काम कर रहे थे। टास्क के बाद कृतिका नहाकर खाना बनाने आई थीं। वहां पहले से मौजूद शिवानी अपने पैर को खुजलाने लगीं। इसके बाद कृतिका ने शिवानी को नहाकर खाना बनाने के लिए कहा। कृतिका ने कहा प्लीज नहालो एक बार। इस पर शिवानी ने कहा कि मैं सुबह नहाती हूं। अब नहाऊंगी नहीं। बस शिवानी के इस बयान के बाद कृतिका का पारा हाई हो गया और उनके और शिवानी के बीच किचन में एक बार फिर घमासान हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का तक दे डाला। शिवानी ने कृतिका की बात को झूठा बता दिया। उन्होंने कहा कि मैंने खुजलाया ही नहीं है।
कृतिका ने खुद किया बड़ा कांड
सोशल मीडिया पर इनदिनों कृतिका मलिक और अरमान मलिक के बीच अश्लील वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब मेकर्स भी काफी मुसीबत में पड़ गए हैं। इसी बीच अब कृतिका का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कुकर में रखी सब्जी को चम्मच से टेस्ट कर रही हैं और फिर उसी चम्मच को वो फिर से सब्जी में डाल देती है। पूरी सब्जी को कृतिका झूठा कर देती है जो कि बाद में सभी कंटेस्टेंट्स द्वारा खाई जाती है यानी जिस कारण से कृतिका ने शिवानी से लड़ाई की, उन्हें किचन में गंदगी के लिए बोला कुछ वैसा ही खुद कृतिका भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik पर Sana Sultan का शॉकिंग बयान, बताया- हिपोक्रेट और घर का विलन
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
1 hr ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
2 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
4 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
5 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
6 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
18 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines