Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से घरवाले लगातार बाहर हो रहे हैं। पहले नीरज का घर से बाहर होना दर्शकों के लिए शॉक्ड था और अब पायल मलिक भी शो के घर से बाहर आ चुकी हैं। ऐसे में जाहिर है कि सोशल मीडिया पर इस चर्चा होगी, जो हो भी रही है। पायल के घर से बाहर होने की तमाम वजहें सामने आ रही हैं। हालांकि अब पायल ने खुद बताया है कि वो इतनी जल्दी घर से बाहर क्यों हुई?
पायल ने शेयर किया वीडियो
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए पायल ने इसके कैप्शन में लिखा कि थैंक यू एवरीवन। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में पायल को कहते सुना जा सकता है कि हैलो एवरीवन… थैंक यू सो मच, आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।
इसलिए बाहर हुई पायल?
पायल ने वीडियो में आगे कहा कि आप सबको पता है कि मैं बाहर आ चुकी हूं बिग बॉस हाउस से, लेकिन इतना प्यार और सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद। पायल ने आगे कहा कि मुझे पता है कि मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं। पायल ने कहा कि मैं घरवालों की वजह से बाहर आई हूं, जो घरवालों ने मुझे नॉमिनेट किया था। उस वजह से मैं बाहर आई हूं, नहीं तो मैं और अच्छा खेल रही थी।
ऐसे ही सपोर्ट करना- पायल
वीडियो में पायल कहती हैं कि मैं जैसी थी वैसी ही दिख रही थी आप लोगों को और आप लोगों को ये सब पता है। बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना। पायल का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर ना सिर्फ यूजर्स बल्कि उर्फी जावेद और अब्दु रोजिक ने भी रिएक्ट किया।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
जी हां, इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां, उर्फी जावेद ने दिल की इमोजी शेयर की, तो वहीं, अब्दु ने भी इस पर दिल की इमोजी बनाई। इसके अलावा एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपको घर से बाहर नहीं आना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि कृतिका का आना चाहिए था। एक तीसरे यूजर ने कहा कि आपको शो जीतना था। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन के नाम भी सामने आ गए हैं। जी हां, इस बार उम्मीद की जा रही है कि विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा, पौलोमी दास और नैजी शो के घर में नॉमिनेट हो सकते हैं। हालांकि ये अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही Hina Khan, बार-बार खुद को मोटिवेट कर रही टीवी की ‘अक्षरा’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines