Bigg Boss OTT 3 House Revealed: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। कल यानी 21 जून को रात 9 बजे से शो का शुभारम्भ होगा। इससे पहले ही मेकर्स ने कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स रिवील करने शुरू कर दिए हैं। अब तक करीब 5 सेलिब्रिटीज की झलक सामने आ चुकी है। ये पहली बार हो रहा है जब मेकर्स बिना ज्यादा सस्पेंस बनाए इतने सारे खुलासे कर रहे हैं। वहीं, इस बार कौन-से बड़े स्टार्स शो का हिस्सा बनेंगे? ये घर कैसा दिखने वाला है? अब शो शुरू होने से पहले ही वो भी रिवील हो गया है।
कैसा दिखता है बिग बॉस ओटीटी 3 का घर?
कुछ देर पहले जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें बिग बॉस का नया घर पूरी तरह से रिवील कर दिया गया है। हर बार बिग बॉस का सेट नया बनाया जाता है और हर बार ही ये घर फैंस के होश उड़ा देता है। मेकर्स कैसे घर डिजाइन करते हुए एक नई थीम लेकर आते है वो दर्शकों को काफी पसंद आता है। ऐसे में अब जब घर की मुंह दिखाई हो ही गई है तो आप भी दर्शन कर ही लीजिए। तो चलिए देखते हैं इस बार बिग बॉस के घर में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
घर में दिखीं कई खामियां
प्रोमो की शुरुआत हुई है एंट्री गेट से जहां दो सिपाही हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। फिर घर का स्विमिंग एरिया दिखाया गया है। हर बार के मुकाबले स्विमिंग पूल काफी छोटा लग रहा है। इसके आस-पास काफी घड़ियां नजर आ रही हैं। वैसे तो बिग बॉस के घर में घड़ी नहीं होतीं, लेकिन इस बार लगता है बिग बॉस ने अपना ये रूल भी बदल दिया है। हालांकि, ये घड़ियां चलती हैं या नहीं, ये तो बाद में पता चलेगा। एक बड़ा-सा यूनिकॉर्न भी वहां लोगों का अटेंशन ग्रैब करेगा। गार्डन एरिया में एक फाउंटेन दिख रहा है। जिम एरिया भी पहले के मुकाबले छोटा है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur की बीना भाभी का जिसके साथ रोमांस, उसकी थमती सांस, अब गुड्डू भैया का क्या होगा?
बेडरूम ने खींचा सबका ध्यान
हालांकि, इस बार लिविंग रूम काफी ग्रैंड लग रहा है। ड्रैगन थीम के साथ इस लिविंग एरिया को तैयार किया गया है। किचन एरिया को वुडन थीम के साथ तैयार किया गया है। गॉसिप करने के लिए कई कोजी कॉर्नर भी तैयार किए गए हैं। जहां कभी चुगलियां होंगी तो कभी रोमांस देखने को मिलेगा। बेडरूम के लिए पिंक थीम चुनी गई है और बड़ी-से झूमर के साथ इसे भी आलीशान बनाने की कोशिश की गई है। इस बार का बेडरूम काफी हटके है। अब देखना होगा लोग इस घर से कनेक्ट कर पाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
22 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
22 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 day ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines