---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha के बाद Kapoor खानदान का चिराग बनेगा दूल्हा! Bigg Boss के होस्ट ने दिया हिंट

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद बी-टाउन में फिर से शहनाई बजेगी। अब कपूर फैमिली में भी शादी का सेलिब्रेशन हो सकता है। अनिल कपूर ने रिवील किया है कि उनकी फैमिली में शादी का अगला नंबर किसका है।

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज शादी के बंधन में बंध रही हैं। बेहद सिम्पलिसिटी के साथ करीबियों की मौजूदगी में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर रही हैं। हालांकि, उनका लैविश रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां दिखाई दे सकती हैं। वहीं, अब एक और मजेदार खबर सामने आई है। सोनाक्षी के बाद जल्द ही बी-टाउन में एक बार फिर शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। अब एक और कपल की वेडिंग को लेकर खुलासा हुआ है।

सोनाक्षी के बाद अब किसकी शादी?

कहा जा रहा है कि अब कपूर खानदान में भी शादी का जश्न हो सकता है। यहां बात करीना कपूर और रणबीर कपूर के खानदान की नहीं बल्कि अनिल कपूर के खानदान की हो रही है। बता दें, अनिल कपूर की फैमिली में कई एक्टर्स हैं और उनके सिब्लिंग्स हैं जो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बोनी कपूर के चारों बच्चे डेट कर रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) में से कौन पहले शादी करेगा इसे लेकर भी फैंस कंफ्यूज हैं।

---विज्ञापन---

अनिल कपूर ने किया रिवील

लेकिन अब इनके चाचा यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने क्लियर कर दिया है कि इन दोनों भाई-बहन में से कौन पहले शादी कर सकता है। दरअसल, अनिल कपूर इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) होस्ट कर रहे हैं। इस शो के शुरू होने से पहले एक्टर ने अपनी भी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी रिवील किया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होने वाली है। अनिल कपूर ने साफ कहा है कि अगला नंबर अर्जुन कपूर का हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Sonakshi Sinha की शादी 5 साल चली तो नाम बदल दूंगा’, यूट्यूबर के बयान से मचा बवाल

अब आया अर्जुन और मलाइका की शादी का नंबर?

बता दें, अर्जुन कपूर लम्बे समय से सलमान खान (Salman Khan) की एक्स भाभी यानी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला है और मलाइका का एक बेटा भी है जो काफी बड़ा हो चुका है, इसलिए अक्सर लोग इस कपल को ट्रोल करते हैं। वहीं, अर्जुन की गर्लफ्रेंड की उम्र 50 साल हो चुकी है तो लोग कहते हैं कि अभी भी नहीं तो ये शादी कब करेंगी? सभी को मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2024 05:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola