Bigg Boss OTT 3 Highest Paid Contestant Deepak Chaurasia: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत के साथ ही दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। घर में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है और सभी के सभी बहुत दमदार लग रहे हैं। धीरे-धीरे अब घर में लड़ाई झगड़ों का दौर भी शुरू हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार कौन है वो कंटेस्टेंट जिसे सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। यानी मेकर्स ने किस कंटेस्टेंट पर लुटाए हैं सबसे ज्यादा पैसे। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
इस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा पैसे?
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस बार मेकर्स ने सबसे मोटी रकम इस बार किसी बॉलीवुड या टीवी सेलेब्ट्री को नहीं बल्कि घर में इस वक्त सबसे सीनियर सदस्य के तौर पर मौजूद जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया को दी है। शो में आने के लिए दीपक को बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले पेज ने ट्वीट करते हुए इस जानकारी को शेयर किया है। मेकर्स ने दीपक को शो में सबसे ज्यादा फीस दी है।
दीपक के बाद कृतिका मलिक सबसे महंगी कंटेस्टेंट
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया के बाद सबसे ज्यादा फीस अरमान मलिक या रणवीर शौरी को नहीं बल्कि कृतिका मलिक को दी जा रही है, उसके बाद उनके पति अरमान, फिर रणवीर शौरी, रैपर, विशाल, सना मकबूल और लव कटारिया को मिल रही है। फिलहाल इसे लेकर मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो इसी क्रम के अनुसार मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को राशि दी है।
Bigg Boss OTT 3 Highest Paid Contestant Deepak Chaurasia
इस बार शो में कौन-कौन आया?
आपको बता देते हैं कि शो में इस बार आने वाले कंटेस्टेंट्स के क्या नाम हैं। दरअसल इस बार कुल 16 लोग आए हैं जिनके नाम हैं दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित, टीवी एक्टर साई केतन राव, यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, यूट्यूबर लव कटारिया, नीरज गोयत, एक्ट्रेस पौलमी पोलो दास, जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया, कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे, एक्ट्रेस सना मकबूल, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खतवानी, मॉडल सना सुल्तान, रैपर नावेद शेख, सोनम खान और इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
40 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
59 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines