Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Latest Update: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को उसका विनर मिल गया है। शो के तीसरे सीजन की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम की है। वहीं नैजी पहले रनर अप बनकर सामने आए हैं। शो में टॉप 3 में रणवीर शौरी भी थे, लेकिन वो टॉप टू में नहीं जा सकें।
शो को मिले टॉप 3
साई केतन राव टॉप 4 से बाहर आ गए हैं और इसी के साथ शो को उसके टॉप 3 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। जी हां, टॉप 3 में नैजी, सना मकबूल और रणवीर शौरी हैं।
सना और रणवीर
ग्रैंड फिनाले के दौरान पूरे सीजन एक-दूसरे का गला पकड़ने वाले सना और रणवीर एक-दूसरे संग नफरत वाला रोमांस करते नजर आए। इस दौरान जहां रणवीर, सना पर तंज कसना नहीं भूले, तो वहीं सना ने रणवीर को ट्रॉफी का हकदार बताया।
टॉप 5 से बाहर
कृतिका मलिलक टॉप 5 से बाहर हो गई हैं। जी हां, बिग बॉस ओटीटी के विनर की रेस में गोलू टॉप 5 में थी, लेकिन इससे पहले कि वो टॉप 3 में आ पाती, उससे पहले ही बाहर हो गई हैं। इसी के साथ शो के घर में नैजी का रैप चल रहा है और सभी इस पर झूम रहे हैं।
फिर गर्म हुआ माहौल
शो के फिनाले का माहौल गर्म हो चुका है। कृतिका को लेकर फिर से अरमान मलिक, पायल और विशाल को बहस चल रही है। जहां विशाल खुद को सही साबित कर रहे हैं, तो अरमान और पायल दोनों विशाल पर गर्म हो रहे हैं। इस बीच लवकेश भी अपना पक्ष रखते नजर आए। अरमान ने की अपनी और कृतिका के वीडियो प्ले करने की डिमांड। कहा कि अगर यहां बैठे दो लोग भी विशाल को सही बता दें तो मैं उसके पैर पकड़कर मांफी मांगूगा, नहीं तो वो मांफी मांगे।
बिग बॉस के घर में इमोशनल हुई पायल मलिक
शो के ग्रैंड फिनाले में पायल मलिक इमोशनल हो गई हैं। कृतिका से बात करते हुए पायल ने कहा कि मुझे माफ कर दें मैंने तुझे बहुत रुलाया है। जहां सना मकबूल, कृतिका को समझाती नजर आईं, तो वहीं अरमान अपनी पहली बीवी को चुप कराते नजर आ रहे हैं।
शो के कंटेस्टेंट दिखा रहे जलवा
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अपना जलवा दिखाने के लिए सभी घरवाले तैयार हैं। जी हां, शो का फिनाले बेहद ग्रैंड होने वाला है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines