BIGG BOSS OTT 3 Grand Finale: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ के ग्रैंड फिनाले को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज रात पता चल जाएगा कि शो की चमचमाती ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें नैजी, साई केतन राव, सना मकबूल, रणवीर शौरी और कृतिका मलिक ने अपनी जगह बनाई है। वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। अब देखना है कि कौन होगा जिसका नाम होस्ट अनिल कपूर अनाउंस करेंगे और उसे विनर की ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। खैर फिनाले में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। इस बीच शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक फिनाले से पहले ही टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दो बाहर हो गए हैं। इनमें से एक नाम जानकर कई लोगों को खुशी हो सकती है।
फिनाले से पहले पलटा गेम
आपको बता दें कि आज 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले है। शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जीताने के लिए फैंस वोट कर चुके हैं। हालांकि फिनाले से एक रात पहले ही बिग बॉस ने गेम की पूरी बाजी को पलटकर रख दिया है। साथ ही दो लोगों के विनर बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले ‘द खबरी’ की मानें तो साई केतन राव और कृतिका मलिक फिनाले की रेस से बाहर हो गई हैं।
सना को टक्कर दे रही थीं कृतिका
बिग बॉस के लेटेस्ट ट्रेंड्स की मानें तो कल तक कृतिका मलिक सोशल मीडिया वोटिंग में सना मकबूल को कड़ी टक्कर दे रही थीं। हालांकि अब उन्हें फिनाले से पहले बाहर कर दिया गया है। कुछ लोगों को यह जानकर खुशी भी हो सकती है क्योंकि उनके लिए कृतिका टॉप 5 में डिजर्व नहीं करती थीं। ऐसा बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का भी मानना है। वहीं कुछ लोगों को बड़ा झटका लगा है, जो उन्हें विनर बनते हुए देखना चाहते थे।
नाम सुन फैंस को लगा झटका
साई केतन राव की बात करें तो उनकी जर्नी भी फिनाले से पहले खत्म हो गई है। इससे पहले 7 कंटेस्टेंट्स में साई केतन नॉमिनेट हुए थे। उस वक्त लगा था कि वो घर से आउट हो जाएंगे। हालांकि उस वक्त घरवालों और जनता के वोटों के आधार पर लवकेश कटारिया और अरमान मलिक नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में साफ था कि जनता साई केतन को फुल सपोर्ट कर रही है। हालांकि अब उनके टॉप 5 से बाहर होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।
कृतिका मलिक और साई केतन राव के टॉप 5 से बाहर होने के बाद शो को टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। यानी फिनाले में अब रणवीर शौरी, सना मकबूल और नैजी के बीच विनर की ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शो का फिनाले एक दिन पहले ही शूट हो गया है। आज रात विनर की अनाउंसमेंट हो जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines