Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey के सपोर्ट में आईं गौहर खान; इन सेलेब्स ने भी Armaan को लताड़ा

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में विशाल और अरमान की फाइट इतनी बढ़ गई कि अरमान ने अब विशाल को थप्पड़ जड़ दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी अब काफी अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। विशाल ने कृतिका के बारे में किस इंटेन्शन से कहा, इसे लेकर अब काफी सेलेब्रिटी विशाल के सपोर्ट में आ गए हैं। आइए देखते हैं अब तक किन-किन सेलेब्स ने दिया विशाल का साथ।

Gauahar Khan Comes in Support of Vishal Pandey

Gauahar Khan Comes in Support of Vishal Pandey

Gauahar Khan Comes in Support of Vishal Pandey: Bigg Boss OTT 3 के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला है कि किस तरह से विशाल को उनके कृतिका को लेकर किए गए कमेंट के चलते काफी लताड़ा गया है। हालांकि विशाल ने अपनी तरफ से इस पूरे मामले पर सफाई दी लेकिन किसी ने उनकी बात को नहीं समझा। वहीं इस पूरे मामले को लेकर अरमान मलिक काफी गुस्सा नजर आए। अनिल कपूर के जाने के बाद अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ तक जड़ दिया है। अब इसे लेकर कई सेलेब्स विशाल का सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

गौहर खान ने विशाल के लिए लगाई स्टोरी

बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर विशाल का सपोर्ट करते हुए एक स्टोरी लगाई है। गौहर खान ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि ‘अब क्या शादीशुदा लोगों को सुंदर बोलना भी गुनाह है क्या? कुछ भी’। गौहर की इस स्टोरी के बाद अब विशाल पांडे के सपोर्ट में काफी लोग उतर आए हैं।

विज्ञापन

विशाल के समर्थन में उतरे एल्विश यादव

इससे पहले एल्विश यादव ने भी अपने एक वीडियो में विशाल का समर्थन किया है। एल्विश यादव भी वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि विशाल भाई ने अगर कृतिका भाभी को सुंदर बोला है तो इसमें क्या गलत कर दिया है। एल्विश ने कहा मुझे तो बिल्कुल भी नहीं लगा कि विशाल ने जरा भी बुरी नजर से देखते हुए ऐसा कहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई लड़की अच्छी लगती है तो हम उसे साफ-साफ कह देते हैं। विशाल ने भी अपनी फीलिंग्स को कटारिया के आगे जाहिर कर दिया।

विज्ञापन

अंजलि अरोड़ा ने अरमान पर साधा निशाना

एल्विश के अलावा ‘लॉक अप सीजन 1’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा ने भी विशाल को अपना समर्थन दिया है। अंजलि ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अरमान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। अंजलि अरोड़ा ने तो अरमान मलिक से दो शादियां करने को लेकर भी सवाल पूछ डाला। साथ ही उन्होंने विशाल को थप्पड़ मारने का भी विरोध किया। उन्होंने लिखा कि- ‘देखिए जिस इंसान ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है, समाज में स्पष्ट रूप से गलत संदेश दिया जा रहा है कि पॉलीगेमी समाज में स्वीकार्य है। ये तो हीपोक्रेसी की हद है। क्या हमारी संस्कृति में ऐसी बात सही हो सकती है?’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ