News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss OTT 3 Sana Maqbool Sai Ketan Rao Clash: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत के साथ ही अब घर में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के खिलाफ होने लगे हैं। जहां एक तरफ बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को ये जानकारी दे दी है कि उन्हीं के बीच एक बाहरवाला सदस्य यानी कि ‘अंडरकवर एजेंट’ बैठा है वहीं अब घर में राशन को लेकर सदस्यों की एक दूसरे से कहासुनी भी होने लगी है।
अभी तक सीजन का एक ही एपिसोड हुआ है और घर की पहली लड़ाई हो चुकी है। जी हां दो कंटेस्टेंट्स के बीच में भयंकर बहस देखने को मिली है। घर में राशन की कमी है इसलिए सभी को भर पेट खाना खाने को मिल नहीं रहा है। बस यही वजह बनी घर में पहले कलेश की। ये लड़ाई हुई सना मकबूल और साई केतन राव के बीच। टीवी के दो कलाकार खाने को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए।
दरअसल घर में ब्रेकफास्ट के दौरान मील के बंटवारे को लेकर ये पूरा विवाद शुरू हुआ। चंद्रिका दीक्षित और पायल मलिक ने सभी कंटेस्टेंट्स को कहा कि घर में खाना इतना नहीं है तो सुबह ब्रेकफास्ट में वेजीटेरियन लोगों को सिर्फ बेसन का चिला और नॉन वेजीटेरियन लोगों को 2 अंडे मिलेंगे। बस इस बात पर रणवीर शौरी और साई केतन राव चंद्रिका और पायल से सवाल करने लगते हैं, कि अगर ऐसा होगा तो हमारी भूख का क्या होगा। इसके बाद सना मकबूल जिन्हें किचन में खाना बनाने की ड्यूटी मिली है, उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी नियत पर सवाल करेगा तो मैं उसके लिए खाना नहीं बनाउंगी।
सना की इस बात को सुनकर साई केतन राव को गुस्सा आ गया और उन्होंने सना से कहा कि मुझे तुम्हारा बना हुआ खाना चाहिए भी नहीं। तुम यहां पर बिग बॉस नहीं हो और ना ही मैं तुम्हारी बात यहां पर सुनूंगा। साई यहीं पर ही नहीं रुके, आगे चिल्लाते हुए उन्होंने सना को कहा कि यहां पर एक्टिंग मत करो। बाहर के लिए अपनी एक्टिंग बचा लो। इसके बाद सभी घरवाले दोनों को समझाने में लग जाते हैं। आपको बता दें लाइव स्ट्रीमिंग में ये पूरा झगड़ा देखने को मिला है, जो कि जियो सिनेमा पर फैंस 24 घंटे देख सकते हैं।
इस बार शो में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले 17 साल के इतिहास में पहली बार बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन दिया है, जिसपर समय समय पर बिग बॉस की तरफ से मेसेज आएंगे। इतना ही नहीं एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस उनके फोन पर बाहर की जानकारी भी देंगे। बशर्ते ये बात बाकी के घरवालों को पता नहीं चलनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।