Bigg Boss OTT3: जिसे देश ने माना विनर, टॉप 3 में आकर 'एलिमिनेट', फिनाले से पहले पलटा गेम

Top 2 In Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन आज अपने आखिरी सफर पर है। आज रात होने वाले फिनाले से पहले शो में शॉकिंग इविक्शन हुआ है। नाम आपको भी हैरान कर देगा।

Top 2 In Bigg Boss OTT 3 Grand Finale

Top 2 In Bigg Boss OTT 3 Grand Finale

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। आज रात पता चल जाएगा कि किस कंटेस्टेंट को जनता ने अपना प्यार देकर शो का विनर बनाया है। टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक शामिल थी। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कृतिका और साई केतन टॉप 5 से बाहर हो गए जिसके बाद टॉप 3 में सना, नैजी और रणवीर शौरी ने जगह बनाई थी। इस बीच एक और शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर सामने आई है, जिससे जनता को बड़ा झटका लग सकता है।

बिग बॉस ओटीटी को मिल गए टॉप 2

बिग बॉस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देने वाले ‘द खबरी’ ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि फिनाले से पहले बिग बॉस ओटीटी 3 को अपने टॉप 2 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। सना मकबूल, रणवीर शौरी और नैजी में से एक और कंटेस्टेंट फिनाले से पहले एलिमिनेट हो गया है। ये कंटेस्टेंट वही है, जिसे घरवालों ने ही नहीं बल्कि जनता ने भी विनर माना था। हाल ही में जब घरवालों से पूछा गया था कि उन्हें क्या लगता है कि शो कौन जीत सकता है? इस पर अधिकतर घरवालों ने उस कंटेस्टेंट का नाम लिया था। खुद अरमान मलिक भी अपनी वाइफ कृतिका की जगह उसे शो जीतते हुए देखना चाहते थे।

विज्ञापन

टॉप 3 में आकर टूटा विनर बनने का सपना

‘द खबरी’ के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप में आकर जिस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटा है, वो रणवीर शौरी हैं। उनके इविक्शन के बाद टॉप 2 में सना मकबूल और नैजी बचे हैं, जिनके बीच विनर की ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर होगी। वैसे तो फिनाले से पहले पुष्टि नहीं की जा सकती है लेकिन जो अपडेट है, उसे जानने के बाद फैंस का दिल जरूर टूट सकता है।

गौरतलब है कि रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने के प्रबल दावेदार रहे हैं। घरवालों का भी यही मानना था कि विनर की ट्रॉफी वो जीत सकते हैं। इसके अलावा अरमान मलिक ने इविक्शन के बाद कहा था कि वो रणवीर शौरी को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में रणवीर का इविक्शन बेहद शॉकिंग है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि रणवीर टॉप 2 में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं।

विज्ञापन

दो दोस्तों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी के इविक्शन के बाद सना मकबूल और नैजी विनर बनने की रेस में शामिल हैं। दोनों में से ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी इसका पता फिनाले में ही चल सकेगा। सोशल मीडिया पर नैजी को शो का विनर बताया जा रहा है। जाहिर है कि पूरे शो के दौरान सना मकबूल और नैजी की काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। ऐसे में फिनाले पर दो दोस्तों के बीच मुकाबला देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ