YouTuber Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक के फैंस घबराए हुए हैं। अब अरमान मलिक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद सभी को यूट्यूबर की चिंता सता रही है। अब उनके चेहरे का ऐसा हाल हो गया है कि जो भी उन्हें देखेगा वो यही सवाल करेगा कि ये क्या करवा लिया? दरअसल, अब खुद उन्होंने अपना बिगड़ा हुआ चेहरा अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया है। कुछ देर पहले अरमान मलिक का एक व्लॉग अपलोड हुआ है।
अरमान के साथ क्या हुआ बुरा?
इस व्लॉग का टाइटल है, ‘अरमान के साथ हुआ बहुत बुरा।’ अब जब टाइटल ही ऐसा है तो समझ जाइए कि उनके साथ कितना ही बुरा हुआ होगा। बता दें, अब अरमान, पायल और कृतिका के डेली व्लॉग में अरमान का हुलिया दिखाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान का चेहरा सूज गया है। उनकी आंख के नीचे इतनी सूजन दिख रही है जैसे किसी ने उन्हें आंख पर मुक्का जड़ दिया हो। हालांकि, उनकी आंखों का ये हाल मारपीट की वजह से नहीं हुआ है।
यूट्यूबर की आंख में हुई तकलीफ
व्लॉग में पायल दिखाती हैं कि अरमान कितनी परेशानी में हैं। वो आंख में तकलीफ की वजह से पूरी रात जागते रहे और उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाई। अरमान बताते हैं कि पहले उन्हें लगा कि उन्हें वायरल हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें कोई Conjunctivitis नहीं हुआ, ये इन्फेक्शन किसी और चीज का है। यानी ये इन्फेक्शन बच्चों तक नहीं फैलेगा। दरअसल, Conjunctivitis आसानी से फैल जाता है, ऐसे में उनके घर में कई छोटे बच्चे हैं, इसका असर उन पर भी हो सकता था। हालांकि, अब जब वो समस्या नहीं है तो अरमान अपने बच्चों के साथ समय बिता पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun के लिए नहीं होगा कुछ भी आसान, Pushpa 2 को पर्दे पर और पर्दे के बाहर मिलेंगी ये 4 चुनौतियां
फैंस को अरमान की हालत देख लगा डर
दूसरी तरफ फैंस अब अरमान मलिक को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनकी स्पीडी रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं। उनके इस व्लॉग को देखकर अब सभी ने उनके लिए प्रार्थना की है और कहा है कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। बता दें, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अरमान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने विशाल को थप्पड़ जड़कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद उनकी ट्रोलिंग नहीं रुकी और आखिरी वक्त पर वो ट्रॉफी से दूर हो गए थे।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
35 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines