Shivani Kumari New Car: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) हाल ही में खत्म हुआ है और सभी कंटेस्टेंट्स अभी तक लाइमलाइट में बने हुए हैं। कुछ लोग फिलहाल दोस्ती निभा रहे हैं तो कुछ काम में बिजी हो गए हैं। इसी बीच अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। शिवानी ने इस शो से एक ऐसी पहचान बना ली है कि अब इस छोटे से गांव से आई लड़की को देश के हर कोने के लोग जानते हैं। उन्होंने बिग बॉस में जो ड्रामा किया है उसके बाद वो घर-घर में मशहूर हो गई हैं।
शिवानी ने खरीदी नई गाड़ी
वहीं, अब शिवानी ने इस शो में नाम के साथ-साथ शोहरत भी कमाई है उसका एक पुख्ता सबूत मिल गया है। दरअसल, अब पता चला है कि शिवानी कुमारी ने हाल ही में लाखों रुपये उड़ा दिए हैं। शिवानी ने अब लाखों रुपये चुटकियों में खर्च कर दिए हैं। बता दें, शिवानी कुमारी ने अब खुद को एक महंगा तोहफा दिया है। अब उन्होंने एक नई गाड़ी खरीद ली है। इस नई कार के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
क्या है कार की कीमत?
सोशल मीडिया सेंसेशन, शिवानी कुमारी ने नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीद ली है। ये कार बेहद स्टाइलिश है और कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी पॉपुलैरिटी देश में बढ़ती जा रही है। अब इस कार की कीमत बताएं तो ये काफी अफोर्डेबल है और मिडिल क्लास लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानी कुमारी की इस नई चमचमति गाड़ी की कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: ‘सड़कों पर आदमी से ज्यादा भूत मिलना सेफ’, महिलाओं की सुरक्षा पर Twinkle Khanna ने कसा तंज
मां के साथ कार लेने पहुंची शिवानी
अब शिवानी कुमारी के लिए ये एक बड़ा अचीवमेंट है और इस वक्त उनके साथ-साथ यूट्यूबर के घरवाले भी खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। बता दें, जब वो अपनी इस नई कार को घर लाने के लिए शोरूम गई थीं तो उनके साथ उनका परिवार भी वहां मौजूद था। हर किसी के चेहरे पर एक दमदार चमक नजर आ रही थी। शिवानी की मां भी इस दौरान बेहद खुश दिख रही थीं। बेटी की कामयाबी पर मां भी सातवें आसमान पर हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines