Sana Sultan अभी क्यों नहीं रहेंगी शौहर संग? निकाह के बाद कौन-सा सपना हुआ पूरा?

Sana Sultan: सना सुल्तान ने शादी के बाद विदाई को लेकर खास डिटेल्स शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने निकाह तो कर लिया, लेकिन अभी उनकी रुखसती नहीं हुई जिसे लेकर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।

Sana Sultan

Sana Sultan

विज्ञापन

Sana Sultan: बिग बॉस फेम सना सुल्तान ने अपने निकाह की गुड न्यूज दे दी है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर मोहम्मद वाजिद के साथ निकाह की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि, अभी तक सना ने अपने शौहर का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। अब फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर सना सुल्तान ने जिससे शादी की है वो कौन हैं और कैसे दिखते हैं? फिलहाल अभी उस बारे में तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अब सना सुल्तान ने फैंस को एक खास अपडेट दे दिया है।

रुखसती को लेकर सना ने दिया अपडेट

सना सुल्तान ने अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में रिवील किया है कि उन्होंने अभी सिर्फ मोहम्मद वाजिद के साथ निकाह किया है, लेकिन उनकी रुखसती अभी तक नहीं हुई है। अब आप भी अगर सोच रहे हैं कि सना की रुखसती कब होगी तो एक्ट्रेस ने खुद ही फैंस को इस सवाल का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने निकाह नामे की तस्वीर शेयर की है और एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

कब होगी सना सुल्तान की रुखसती?

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अभी सिर्फ निकाह हुआ है, रुखसती दिसंबर में… तब इंशाअल्लाह दावत में मैं अपने सभी प्रियजनों को बुलाऊंगी! पर निकाह मुझे इसी सादगी से चाहिए था, मदीने में… (सपना था जो उस रब्ब ने पूरा किया) यहां मेरे और वाजिद के माता-पिता के बीच… बहुत सारी दुआ करिएगा।’ यानी एक्ट्रेस ने भले ही शादी कर ली है, लेकिन उनकी विदाई में अभी वक्त है। इसके साथ ही सना खान ने एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को कहा कि वो उनके फोन या मैसेज का जवाब नहीं दे पाएं तो वो बुरा न मानें।

विज्ञापन

कब मुंबई लौटेंगी सना सुल्तान?

सना सुल्तान ने फैंस को ये भी बताया है कि वो 4 दिनों में मुंबई वापस आ जाएंगी। फिलहाल वो मदीना में हैं और उस जगह पर अच्छे से एन्जॉय करना चाहती हैं। इतना ही नहीं सना ने अपनी और मोहम्मद वाजिद की एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, हार्ट इमोजी से उन्होंने फेस को हाईड कर दिया है और सभी से सवाल किया है कि वो वाजिद जी का फेस देखना चाहते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ