Payal Malik Controversy: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ फेम पायल मलिक इन दिनों अपने एक वीडियो के कारण विवादों में हैं। बेटी तुबा के लिए पायल को काली मां का अवतार लेना भारी पड़ गया। काली मां की तरह तैयार होने पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पायल इस मामले में माफी भी मांग चुकी हैं और सजा भी पूरी कर चुकी हैं, फिर भी ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच पायल मलिक ने फिर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है कि एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो सकती है।
पायल मलिक के हाथ पर दिखा भगवान का टैटू
मां काली की तरह तैयार होने के बाद, अब पायल मलिक अपना कान्हा जी का टैटू फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। पायल ने अपने उल्टे हाथ पर कान्हा जी का बड़ा सा टैटू बनवाया हुआ है। इस टैटू में कान्हा जी का बाल रूप नजर आ रहा है। वो मुरली बजा रहे हैं। इस टैटू के ऊपर एक और टैटू है। पायल ने अपने हाथ पर अपनी सौतन कृतिका का नाम भी गुदवाया हुआ है। अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पायल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कान्हा जी का टैटू दिखा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने डरा देने वाला कैप्शन भी लिखा है।
ट्रोलिंग के बाद पायल मलिक ने किया चौंकाने वाला सवाल
पायल मलिक ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अब अपने आपको हिन्दू साबित करने के लिए मरना पड़ेगा क्या?’ आपको बता दें, पायल मलिक के धर्म पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप हैं। ऐसे में लोग उल्टा उन्हीं के धर्म पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इसी ट्रोलिंग से तंग आकर पायल मलिक ने सोशल मीडिया पर इस तरह का पोस्ट शेयर किया है। वो अपने हिन्दू होने का सबूत पेश करती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Payal Malik की अचानक बिगड़ी तबीयत, काली मां के अपमान को लेकर मांग चुकी हैं माफी
अस्पताल से आया था पायल मलिक का वीडियो
आपको बता दें, इससे पहले पायल मलिक का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इस कंट्रोवर्सी के बाद अस्पताल में दिखाई दी थीं। उन्हें मिल रहे थ्रेट्स का उन पर ऐसा असर हुआ कि उनकी तबीयत ही बिगड़ गई। उस दौरान पायल के पति यानी यूट्यूबर अरमान मलिक ने भी अपना भगवान शिव का टैटू फैंस को दिखाया था, जो उन्होंने अपने पीठ पर बनवाया हुआ है। वहीं, अब जिस तरह से पायल ने कहा है कि क्या खुद को हिन्दू साबित करने के लिए मरना पड़ेगा? उनका ये सवाल उनके फैंस को टेंशन में डाल सकता है।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
3 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
13 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
18 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
19 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines