Naezy Video Viral: बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सना सुल्तान एक बार फिर शादी रचाने की वजह से चर्चा में आ गई हैं। पिछले महीने ही उन्होंने मोहम्मद वाजिद के साथ चुपचाप निकाह करते हुए फैंस को चौंका दिया था। अब अपने शौहर के साथ उन्होंने ग्रैंड वेडिंग की है, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी दोस्त पहुंचे। इस शादी में सना के बिग बॉस ओटीटी में बने खास दोस्त और ‘बामाए’ रैपर नैजी भी पहुंचे। अपनी दोस्त के साथ पोज देते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ नेटिजन्स नैजी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। उनका मानना है कि रैपर नशे में धुत हैं।
सना सुल्तान की शादी में पहुंचे नैजी
बता दें कि ‘आला गर्ल’ सना सुल्तान ने मंगलवार को मुंबई में शौहर मोहम्मद वाजिद के साथ दूसरी फिर शादी रचाई। इस मौके पर रैपर नैजी पहुंचे। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें पैपराजी पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रैपर खुद से कुछ बड़बड़ाते हुए इधर-उधर घूम रहे हैं। वहीं अदनान शेख और अन्य लोग पैपराजी को पोज दे रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में जब पैपराजी अदनान शेख और अन्य की तस्वीरें क्लिक कर रहे होते हैं, तब वह नैजी को फ्रेम में आने के लिए कहते हैं। इस पर नैजी भड़कते हुए कहते हैं, ‘आगे पीछे, आगे पीछे क्या बोल रहा है… एक जगह खड़े रहने के लिए बोल न।’ इसके बाद रैपर हिलते-डुलते और बड़बड़ाते हुए दिखे। हालांकि अदनान ने उन्हें अपने साथ फ्रेम में लिया और तस्वीरें क्लिक कराईं।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap के सामने नम्रता का नाम लेकर क्यों रोईं शिल्पा? विवियन का भी छलका दर्द
वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
जैसे ही नैजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं कि रैपर नशे में धुत होकर फंक्शन में पहुंचे थे। इसलिए वह ऐसा अजीब सा बर्ताव कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या वह नशे में है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह नशे में लग रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि आज गांजा पीकर आया है।’
बिग बॉस ओटीटी 3 में हुई दोस्ती
वहीं दूसरे वीडियो में नैजी को सना सुल्तान और उनके शौहर मोहम्मद वाजिद के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नैजी अपना आइकॉनिक पोज भी देते दिख रहे हैं, वहीं सना उन्हें फॉलो कर रही हैं। गौरतलब है कि नैजी और सना की दोस्ती बिग बॉस ओटीटी 3 में हुई थी। कई बार शो की विनर सना मकबूल के साथ दोस्ती को लेकर नैजी और सना में खटपट देखने को मिली थी लेकिन नैजी हमेशा से दोनों सना के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में रहते थे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines