Manisha Rani: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) फेम मनीषा रानी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका हर पोस्ट यूं तो वैसे ही वायरल हो जाता है। लेकिन आज तो उन्होंने सबको हैरान ही कर दिया है। अब मनीषा को लेकर इंटरनेट पर ढेरों कयास लगाए जा रहे हैं और एक्ट्रेस अपने हालिया पोस्ट के कारण चर्चाओं में आ गई हैं। अब मनीषा ने जो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं उन्हें देखने के बाद फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
मनीषा रानी की मांग में दिखा सिंदूर
दरअसल, अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में मनीषा रानी मांग में सिन्दूर भरे हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने खूबसूरत लाल और हरी साड़ी पहनी है और वो किसी शादीशुदा महिला की तरह दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं मनीषा रानी छठ पूजा करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। घाट पर खड़े होकर एक्ट्रेस को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वैसे तो छठ पूजा में सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही घाट पर पूजा करती हैं। ऐसे में अब मनीषा को ये सभी रस्में करते देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने चोरी-छिपे शादी कर ली है?
छठ पर मनीषा को देख फैंस के मन में उठे सवाल
एक्ट्रेस की मांग में किसके नाम का सिन्दूर है वो अभी तक रिवील नहीं हुआ है। सभी यही जानना चाहते हैं कि आखिर ये मामला क्या है? क्या मनीषा रानी ने वाकई शादी रचा ली है या फिर सिर्फ फोटोशूट के लिए उन्होंने ये लुक लिया है। हो सकता है कि मनीषा किसी तरह का शूट कर रही हूं और उन्होंने अपने किसी वीडियो के लिए ये लुक कैरी किया हो। अब सच क्या है वो तो सिर्फ मनीषा ही बता सकती हैं। लेकिन उनके इस लुक से सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें: ’50 लाख नहीं दिए तो मार डालूंगा’, Shah Rukh Khan को मिली धमकी के बाद FIR कॉपी वायरल
मनीषा ने दी छठ पूजा की बधाई
आपको बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनीषा ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘हम बिहारियों का प्यार है छठ पूजा। सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं।’ अब बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा का ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले उन्हें छठ पूजा की बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। वैसे भी मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं और लोग उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
12 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
17 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
17 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
18 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
20 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines