---विज्ञापन---

Manisha Rani की मांग में किसके नाम का सिन्दूर? दुल्हन की तरह लाल साड़ी में सजी Bigg Boss एक्स कंटस्टेंट

Manisha Rani: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी की लेटेस्ट तस्वीरें सनसनी मचा रही हैं। एक्ट्रेस मांग में सिन्दूर भरे घाट पर छठ पूजा करते हुए दिखाई दी हैं।

---विज्ञापन---

Manisha Rani: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) फेम मनीषा रानी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका हर पोस्ट यूं तो वैसे ही वायरल हो जाता है। लेकिन आज तो उन्होंने सबको हैरान ही कर दिया है। अब मनीषा को लेकर इंटरनेट पर ढेरों कयास लगाए जा रहे हैं और एक्ट्रेस अपने हालिया पोस्ट के कारण चर्चाओं में आ गई हैं। अब मनीषा ने जो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं उन्हें देखने के बाद फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

मनीषा रानी की मांग में दिखा सिंदूर

दरअसल, अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में मनीषा रानी मांग में सिन्दूर भरे हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने खूबसूरत लाल और हरी साड़ी पहनी है और वो किसी शादीशुदा महिला की तरह दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं मनीषा रानी छठ पूजा करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। घाट पर खड़े होकर एक्ट्रेस को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वैसे तो छठ  पूजा में सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही घाट पर पूजा करती हैं। ऐसे में अब मनीषा को ये सभी रस्में करते देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने चोरी-छिपे शादी कर ली है?

---विज्ञापन---

छठ पर मनीषा को देख फैंस के मन में उठे सवाल

एक्ट्रेस की मांग में किसके नाम का सिन्दूर है वो अभी तक रिवील नहीं हुआ है। सभी यही जानना चाहते हैं कि आखिर ये मामला क्या है? क्या मनीषा रानी ने वाकई शादी रचा ली है या फिर सिर्फ फोटोशूट के लिए उन्होंने ये लुक लिया है। हो सकता है कि मनीषा किसी तरह का शूट कर रही हूं और उन्होंने अपने किसी वीडियो के लिए ये लुक कैरी किया हो। अब सच क्या है वो तो सिर्फ मनीषा ही बता सकती हैं। लेकिन उनके इस लुक से सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’50 लाख नहीं दिए तो मार डालूंगा’, Shah Rukh Khan को मिली धमकी के बाद FIR कॉपी वायरल

---विज्ञापन---

मनीषा ने दी छठ पूजा की बधाई

आपको बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनीषा ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘हम बिहारियों का प्यार है छठ पूजा। सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं।’ अब बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा का ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले उन्हें छठ पूजा की बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। वैसे भी मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं और लोग उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।

First published on: Nov 07, 2024 03:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola