Bigg Boss OTT 3 Contestant Wedding: अनिल कपूर (Anil Kapoor) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अभी-अभी खत्म हुआ है। इस शो को खत्म हुए कुछ ही दिन हुए हैं और सभी कंटेस्टेंट्स जोरों-शोरों से काम में जुट गए हैं। हर किसी के पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं और कुछ के तो ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के एक कंटेस्टेंट की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के किस कंटेस्टेंट के घर बजेगी शहनाई?
कहा जा रहा है कि जल्द ही ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का एक कंटेस्टेंट शादी कर सकता है। अगर आपको ये सुनकर ऐसा लग रहा कि यहां बात सना मकबूल (Sana Makbul) या फिर साई केतन (Sai Ketan Rav) राव की हो रही है तो बता दें, आपका अंदाजा गलत है। इन दोनों की लव लाइफ चर्चा में जरूर है लेकिन अब जिसकी शादी की खबर आई है वो कोई और है। बिना सस्पेंस बनाए अब इस नाम से भी पर्दा उठा ही देते हैं। अब जिसकी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं वो अदनान शेख (Adnaan Shaikh) हैं।
अदनान शेख करने वाले हैं शादी?
बता दें, अदनान शेख ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहले और आखिरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे और उन्होंने शो में एक खास इतिहास भी रच दिया था। अदनान शो में महज 7 दिन ही टिक पाए और फिर उनका पैकअप हो गया। वहीं, शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ हुआ विवाद खत्म होने के बाद अब अदनान शेख अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अचानक से उनकी शादी की खबर क्यों उड़ रही है ये भी जान लेते हैं।
अदनान शेख के पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान
यह भी पढ़ें: मशहूर Anime वॉइस ओवर एक्ट्रेस का निधन, Naruto में भी दी थी आवाज
अदनान शेख ने खुद दिया हिंट
दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इन अफवाहों को हवा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो शादी का जोड़ा सेलेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘गेस किसकी शादी है?’ अब इसे देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अदनान शेख अपनी शादी का हिंट दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
21 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines