Adnaan Shaikh Controversy: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी रचाई है। अब शादी करते ही उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई है। अदनान शेख की जिंदगी में न सिर्फ मुश्किलें आई हैं बल्कि उनके नाम पर अब इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है कि फैंस भी हैरान रह जाएंगे। अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम इस एक्स कंटेस्टेंट के खिलाफ एक FIR दर्ज कर ली गई है। अब शादी होते ही अदनान शेख लीगल ट्रबल में फंस गए हैं।
अदनान शेख पर बहन ने की FIR
आपको बता दें, हैरानी की बात तो ये है कि उन पर अब केस करने वाला शख्स कोई पराया नहीं बल्कि उनके परिवार का ही सदस्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इन्फ्लुएंसर अदनान शेख के खिलाफ उनकी बहन ने मामला दर्ज करवाया है। अदनान की बहन हाल ही में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर दिखाई दीं और उनके साथ उनके वकील भी नजर आए। अब अदनान की बहन के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वो पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े होकर मीडिया से बात कर रही हैं।
क्या है मामला?
बता दें, अब अदनान की बहन ने उन पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पूरा मामला क्या है और इन दोनों के बीच मारपीट क्यों हुई इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की बात करें तो इसमें अदनान की बहन कह रही हैं, ‘मैं आई थी बांगुर नगर पुलिस स्टेशन अपने भाई के खिलाफ कंप्लेंट करने के लिए, उसने मुझे मारा था। थोड़ी जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार आज मेरी FIR ले ली गई है।’ इसके बाद उनके वकील ने भी बयान देते हुए बताया है कि अदनान शेख के खिलाफ इन्वेस्टिगेशन जारी है।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने पाकिस्तानी फैन गर्ल को दिया गिफ्ट, कॉन्सर्ट से ‘सरहद पार’ भेजा खास संदेश
अदनान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, जल्द ही अदनान शेख को सवाल जवाब के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाया जा सकता है। वहीं, अगर मामला कोर्ट तक पहुंचा तो बात काफी बढ़ जाएगी और यूट्यूबर की फैमिली प्रोब्लेम्स बाहर आ जाएगी और उन्हें कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ इस मामले पर अभी तक अदनान का रिएक्शन नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines