Adnaan Shaikh Become Father: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख ने आज फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अदनान शेख ने सोशल मीडिया पर अपने सभी चाहने वालों को एक गुड न्यूज सुनाई है। वो अब पापा बन गए हैं। अदनान शेख ने खुद ये गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर कर सभी लोगों को दी है। उन्होंने बताया है कि उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।
अदनान शेख को हुआ बेटा
आपको बता दें, अदनान शेख ने 25 सितंबर 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी की थी। इन दोनों की शादी खूब धूम धाम से हुई थी। मिस्टर फेसु और उनके सभी दोस्त, अदनान शेख और आयशा शेख के निकाह में बेहद खुशी-खुशी झूमते हुए नजर आए थे। वहीं, अब शादी के 9 महीने बाद इस कपल ने अपनी लाइफ की एक और नई जर्नी की शुरुआत की है। हसबैंड और वाइफ बनने के बाद अदनान शेख और आयशा शेख अब पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल को एक बेटा हुआ है।
वीडियो शेयर कर अदनान शेख ने की अनाउंसमेंट
अदनान शेख ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस कैरिकेचर वीडियो में लिखा है ‘दुनिया में स्वागत है। लड़का हुआ है। अल्लाह ने बेबी बॉय के रूप में दुआ और रहम किया है। हमारे दिल खुशी से बह रहे हैं क्योंकि हम इस दुनिया में अपने कीमती बच्चे का स्वागत कर रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने फैमिली और फ्रेंड से एक खास अपील की है। अदनान शेख ने कहा कि उनके बेटे को दुआओं में रखें। आपकी दुआ उनके लिए ताकत और कम्फर्ट है और वो यकीन करते हैं कि अल्लाह इसका जवाब देगा। वो हमारे बच्चे को अच्छी सेहत, खुशियां और सुरक्षा दें।
यह भी पढ़ें: 7 पाकिस्तानी एक्टर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में हुआ अनब्लॉक, अचानक हटा बैन
पिता बनने के बाद फीलिंग्स बयां नहीं कर पा रहे अदनान
अदनान शेख के वीडियो में आगे लिखा है, ‘मैं अल्लाह के परफेक्ट वर्ल्ड में जगह चाहता हूं।’ इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर भी वीडियो में दिखाई है, जहां वो अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए अदनान शेख ने लिखा कि वो अपनी फीलिंग्स और इमोशंस को बयां नहीं कर पा रहे हैं। वो बेहद आभारी हैं और लोगों से अपने बच्चे को दुआओं में याद रखने की बात कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines