Bigg Boss OTT 3 Expected Contestant: बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) खत्म होने के बाद अब इस शो के ओटीटी वर्जन को लेकर बज्ज बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 2 को मिली सफलता के बाद अब मेकर्स ने इस शो के तीसरे सीजन को लाने के लिए अपनी कमर कस ली है। अब बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर लगातार मजेदार अपडेट सामने आ रहे हैं। ये शो कुछ ही हफ्तों में स्ट्रीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लगातार इस बार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब जो नाम इस शो के लिए आगे आया है वो सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस Kavita Chaudhary का हुआ निधन, ‘उड़ान’ से बनाई थी पहचान
बिग बॉस के घर में दिखेगा एक और यूट्यूबर
बता दें, काफी समय से एक चीज बिग बॉस में कॉमन नजर आ रही है और वो इस शो में यूट्यूबर्स का स्वैग। काफी समय से हर सीजन में बिग बॉस के मेकर्स शो में पॉपुलर यूट्यूबर्स को शामिल कर TRP बटोर रहे हैं और उनकी ऑडियंस की बदौलत पॉपुलैरिटी भी हासिल कर रहे हैं। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी, अनुराग डोभाल, तहलका भाई और अरुण महाशेट्टी जैसे तमाम बड़े यूट्यूबर्स इस शो में शामिल थे। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मलहान का जलवा देखने को मिला था। जिसका मतलब साफ है कि इस शो के मेकर्स समझ गए हैं कि अगर उन्हें शो चलाना है तो किसी बड़े यूट्यूबर का सहारा लेना ही पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर है बोल-बाला
ऐसे में अब सुनने में आया है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए एक ऐसे यूट्यूबर को अप्रोच किया गया है जो सभी का बाप है। उसका यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में सिक्का चलता है। इस यूट्यूबर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर करीब 5.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। अब इस हिंट से तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बात चल रही है और अगर अभी भी नहीं समझे तो चलिए कुछ हिंट देते हैं। वो एक मशहूर मॉडल रह चुके हैं और अब एक पॉपुलर रोस्टर हैं। तो बता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर महेश केशवाला (Mahesh keshwala) हैं। महेश को ठगेश नाम से पूरी दुनिया पहचानती है।
मेकर्स ने TRP के लिए चली चाल
अब सुनने में आया है कि बिग बॉस वाले महेश केशवाला को ओटीटी के तीसरे सीजन में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक न तो मेकर्स की ओर से और न ही यूट्यूबर की ओर से इस मामले पर कोई जानकारी सामने आई है। वो शो में आने के लिए हामी भरेंगे या नहीं अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये तय है कि अगर वो शो में दिखाई दिए तो TRP के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे और लोग एल्विश यादव और फुकरा इंसान को भी भूल जाएंगे। इनके अलावा कहा जा रहा है कि विक्की जैन को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines